फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज 2026: अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खिल उठेगा चेहरा

Wed, 11 Nov 2026 05:00 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhai Dooj Wishes 2026: भाई दूज का पर्व रिश्तों में मिठास घोलने और अपनों के प्रति प्यार जताने का सुंदर अवसर है। अगर आप भी इस मौके पर अपने भाई या बहन को दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने जज्बात बयां कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
Happy Bhai Dooj Wishes: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। यह दिन उन खूबसूरत यादों को फिर से जीने का मौका देता है, जो बचपन की नोकझोंक, छोटी-छोटी शरारतों और एक-दूसरे की परवाह से जुड़ी होती हैं। इस खास अवसर पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं, तो भाई भी अपनी बहनों को हमेशा खुश रखने और उनका साथ निभाने का वादा करते हैं। भाई दूज का पर्व रिश्तों में मिठास घोलने और अपनों के प्रति प्यार जताने का सुंदर अवसर है। अगर आप भी इस मौके पर अपने भाई या बहन को दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने जज्बात बयां कर सकते हैं।

भाई दूज 2026: पूजा की थाली में जरूर रखें ये 11 चीजें, जानें तिलक लगाने की विधि और शुभ मुहूर्त
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : AI
यम की नगरी से भी लौट आए,
भाई पर संकट कोई न आए,
बहन की पूजा और प्रेम की शक्ति,
भाई के जीवन में खुशियां बरसाए।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

3 of 10
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
माथे पर तिलक, हाथों में थाल,
भाई की सलामती मांगे हर बार,
यमराज भी न छू पाएं उसे,
जिसकी बहन करे सच्चे मन से पुकार
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

 

4 of 10
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
रोली की लाली, अक्षत का मान,
भाई की लंबी उम्र का अरमान,
यम द्वितीया का पर्व लाए,
जीवन में सुख और समृद्धि का वरदान
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

5 of 10
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
चंदन की खुशबू, दीपक की ज्योति,
भाई के जीवन में बनी रहे सुखों की मोती,
प्रभु से यही प्रार्थना बारंबार,
सलामत रहे भाई-बहन का प्यार
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

6 of 10
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
तिलक में छिपी है बहन की प्रार्थना,
आरती में है प्रेम की भावना,
भाई दूज का यह पावन त्योहार,
बनाए रखे जन्म-जन्मांतर का साथ
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

7 of 10
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
कभी मीठी नोकझोंक, कभी छोटी-सी तकरार,
भाई-बहन का रिश्ता होता है सबसे खास
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

 

8 of 10
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
न कोई शर्त, न कोई स्वार्थ,
भाई-बहन का प्यार ही है
जीवन का सबसे खूबसूरत उपहार।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

 

9 of 10
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
तिलक की रोली में प्यार हो अक्षत में विश्वास हो,
भाई-बहन का रिश्ता हर जन्म यूं ही खास हो।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

 
विज्ञापन

10 of 10
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
ईश्वर से बस इतनी-सी दुआ है कि
भाई-बहन के इस अनमोल रिश्ते पर
हमेशा खुशियों और प्यार का साया बना रहे।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं


 
 
भाई दूज 2026: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास तोहफे, जानें 12 राशियों के लिए शुभ गिफ्ट

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें