फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज 2026: दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा तिलक का मुहूर्त, जानें पूरे दिन कब-कब कर सकते हैं भाई को तिलक

Wed, 11 Nov 2026 11:56 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhai Dooj 2026: आज 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें भाई को तिलक कर उनकी सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और लंबी आयु की कामना करती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
भाई दूज 2026 - फोटो : अमर उजाला
Bhai Dooj 2026: आज 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज का पर्व शुभ संयोग में मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते को समर्पित यह त्योहार बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक कर उसे गोला देती हैं। साथ ही भाई की आरती करते हुए उसकी सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और लंबी आयु की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि, भाई दूज के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का समापन भी होता है। वहीं, इस दिन पर भाई को तिलक हमेशा शुभ मुहूर्त में करना चाहिए, इससे जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है। ऐसे में आज, भाई दूज के शुभ मौके पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त क्या है और दिनभर में किस समय तिलक करना शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।
भाई दूज 2026: अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खिल उठेगा चेहरा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
भाई दूज 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से हो चुका है। वहीं, इस तिथि का समापन 11 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर भाई दूज का पर्व आज, बुधवार 11 नवंबर को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
भाई दूज 2026 तिलक का शुभ मुहूर्त
भाई दूज पर बहनों के लिए भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें विधि-विधान से भाई का तिलक कर सकती हैं। वहीं, 11 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ अनुराधा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन तिलक के अन्य मुहूर्त भी आपको मिलेंगे।
भाई दूज पर तिलक करते समय जरूर जाप करें ये मंत्र, भाई को मिलेगा लंबी आयु का वरदान
विज्ञापन

4 of 4
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
11 नवंबर 2026, दिन का चौघड़िया 
  • लाभ- 06:38 - 07:59
  • अमृत- 07:59 - 09:19
  • काल- 09:19 - 10:40
  • शुभ- 10:40 - 12:00
  • रोग-  12:00 - 13:21
  • उद्वेग- 13:21 - 14:41
  • चर-  14:41 - 16:02
  • लाभ- 16:02 - 17:22
11 नवंबर 2026, रात का चौघड़िया
  • उद्वेग- 17:22 - 19:02
  • शुभ- 19:02 - 20:41
  • अमृत- 20:41 - 22:21
  • चर- 22:21 - 00:01, 12 नवंबर
  • रोग- 00:01 - 01:40, 12  नवंबर
  • काल-01:40 - 03:20, 12 नवंबर
  • लाभ- 03:20 - 05:00, 12 नवंबर
  • उद्वेग-  05:00 - 06:39, 12 नवंबर

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

भाई दूज 2026: भाई-बहन के स्नेह और समर्पण का पर्व भाई दूज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें