फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayak Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी पर कल 5 दुर्लभ योग का संयोग, जानें गणेश पूजा का मुहूर्त और उपाय

Tue, 17 Oct 2023 05:08 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ashwin Vinayak Chaturthi 2023 - फोटो : iStock
Ashwin Vinayak Chaturthi 2023: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी  तिथि को विघ्नहर्ता श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस साल अश्विन माह की विनायक चतुर्थी 18 अक्टूबर 2023 को है। इस दिन नवरात्रि भी है और मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा भी की जाएगी। बच्चों की खुशहाली, तरक्की के लिए ये व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।  इस साल अश्विन विनायक चतुर्थी व्रत 5 शुभ योग के संयोग में रखा जाएगा। आइए जानते हैं अश्विन विनायक चतुर्थी व्रत के योग, मुहूर्त और उपाय।
Vijayadashami 2023: विजयादशमी पर जरूर करें ये काम, जीवन में बनी रहेगी सुख समृद्धि
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा का महत्व, पूजाविधि और प्रार्थना मंत्र
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय, सभी रोग, शोक होंगे दूर
विज्ञापन

2 of 5
Ashwin Vinayak Chaturthi 2023 - फोटो : iStock
अश्विन विनायक चतुर्थी तिथि 
अश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि आरंभ: 17 अक्तूबर 2023, प्रात: 01 बजकर 26
अश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि समाप्त - 19 अक्तूबर 2023,  प्रात: 1 बजकर 12
 
विज्ञापन

3 of 5
Ashwin Vinayak Chaturthi 2023 - फोटो : iStock
अश्विन विनायक चतुर्थी 2023 शुभ योग
अश्विन माह की विनायक चतुर्थी के दिन 5 अति दुर्लभ योग बन रहे हैं। 
आयुष्मान योग - 18 अक्तूबर, प्रातः 9:22 -19 अक्तूबर, प्रातः 08:19
सर्वार्थ सिद्धि - प्रातः  6:23 - रात्रि 9:01
रवि योग- प्रातः 6:23 - रात्रि 9:01
अमृत सिद्धि योग - प्रातः 6:23 - रात्रि 9:01

4 of 5
Ashwin Vinayak Chaturthi 2023 - फोटो : istock
बुधवार के दिन पड़ने वाली चतुर्थी तिथि बहुत खास होती है, क्योंकि ये दिन गणपति को समर्पित है। 
गणेश पूजा समय -18 अक्टूबर 2023,प्रातः 10:58 - दोपहर 12:15
चंद्रोदय का समय - प्रातः 09: 41 - रात्रि 08:05 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ashwin Vinayak Chaturthi 2023 - फोटो : iStock
अश्विन विनायक चतुर्थी उपाय 
  • अश्विन विनायक चतुर्थी के दिन श्री गणेश को शमी पत्र चढ़ाएं और "ॐ  गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा" मंत्र का 108 बार जाप करें।  मान्यता है  शमी वृक्ष का पूजन करने से श्रीगणेश प्रसन्न होते हैं और इससे दुख, दरिद्रता का नाश होता है।
  • यदि किसी के घर में संपत्ति , विवाह आदि को लेकर कुछ समस्याएं चल रही हैं तो अश्विन विनायक चतुर्थी के दिन गणपति जी को सिंदूर अर्पित करें। 21 मोदक का भोग लगाएं और गणेश स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें