फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashadha Amavasya 2023 Date: इस दिन है आषाढ़ अमावस्या, जानिए तिथि और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय

Sat, 10 Jun 2023 01:23 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस दिन है आषाढ़ अमावस्या, जानिए तिथि और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
Ashadha Amavasya 2023 Date: हर साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन आषाढ़ अमावस्या मनाई जाती है। इस अमावस्या को अषाढ़ी अमावस्या या हलहारिणी अमावस्या भी कहा जाता है। इस साल आषाढ़ अमावस्या 18 जून को है। हिंदू धर्म में आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी, सरोवर में स्नान और पितरों के निमित्त दान व तर्पण करने का विधान रहता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके पितृ प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं पितरों के आशीर्वाद से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं आषाढ़ अमावस्या की तिथि, मुहूर्त और पितरों को खुश करने के उपाय... 

Gupt Navratri: इस बार हाथी पर सवार होकर आगमन और प्रस्थान करेंगी मां दुर्गा, जानें क्या होगा इसका प्रभाव 
विज्ञापन

2 of 5
इस दिन है आषाढ़ अमावस्या, जानिए तिथि और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
आषाढ़ अमावस्या 2023 तिथि 
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 17 जून शनिवार को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो रही है। अगले दिन रविवार 18 जून को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर आषाढ़ अमावस्या 18 जून को है। वहीं 17 जून को आषाढ़ की दर्श अमावस्या होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
इस दिन है आषाढ़ अमावस्या, जानिए तिथि और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
आषाढ़ अमावस्या 2023 स्नान-दान मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 18 जून को आषाढ़ अमावस्या का स्नान-दान का मुहूर्त सुबह 07 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक है। वहीं शुभ योग की बात करें तो सुबह 08 बजकर 53 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक लाभ-उन्नति मुहूर्त है। इसके बाद 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त है। 

Ashadha Gupt Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा विधि और महत्व 

4 of 5
इस दिन है आषाढ़ अमावस्या, जानिए तिथि और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये करें ये काम
धार्मिक शास्त्रों में पूर्णिमा की तरह की अमावस्या पर भी स्नान-दान को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इसलिए आषाढ़ अमावस्या के दिन जल्दी उठें और किसी पवित्र नदी में स्नान करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन है आषाढ़ अमावस्या, जानिए तिथि और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन तर्पण जरूर करें। इसके अलावा यदि आपकी कुंडली में पितृदोष है, तो आषाढ़ अमावस्या पर यज्ञ कराना चाहिए। इससे पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें