Angaraki Ganesh Chaturthi 2022: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की विनायकी चतुर्थी मंगलवार यानि 5 अप्रैल को मनाई जाएगी। विनायकी चतुर्थी मंगलवार को होने के कारण इसे अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है। अंगारकी चतुर्थी में गणेश भगवान की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस चतुर्थी का व्रत करता है तो उसके समस्त प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि विनायकी चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। वे अपने भक्तों की सारी विपदाओं को दूर करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में है, वे अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय करें तो मंगल से जुड़े शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं अंगारक चतुर्थी पर किसी विधि से करनी चाहिए भगवान श्रीगणेश की पूजा और उपाय