Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया साल का सबसे शुभ दिन है, जिसपर लक्ष्मी पूजन से लेकर खरीदारी का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि, इस पावन अवसर पर श्रद्धा भाव के साथ लक्ष्मी पूजन करने से धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। साथ ही घर में देवी का वास बना रहता है। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर दान-पुण्य करना भी विशेष फलदायी होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए दान का फल अक्षय होता है, जिसका असर एक लंबे समय तक बना रहता है। कहते हैं कि, अक्षय तृतीया पर जरूरतमंदों को दान देने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि इससे भाग्य भी प्रबल होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, किन चीजों का दान करना लाभकारी हो सकता है।
अक्षय तृतीया 2026 तिथि
- वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ- 19 अप्रैल, प्रातः 10:50
- वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- 20 अप्रैल, प्रातः 7:28
- अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मान्य होगी।