Diwali 2026 Date: दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि भगवान राम वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। जानें 2026 में दिवाली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Diwali 2026 Date: साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, यह तिथि शुभता, नई शुरुआत, लाभ और सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर देशभर के मंदिरों में पूजा-पाठ के विशेष आयोजन किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में सभी अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर यह उत्सव मनाया था। इसलिए दिवाली को दीपों की रोशनी, खुशियों और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में दिवाली किस दिन मनाई जाएगी और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। धनतेरस 2026: 6 या 7 नवंबर कब है धनतेरस? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और क्या खरीदें-क्या नहीं नवंबर मासिक राशिफल: मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है माह, धैर्य और सतर्कता बनाए रखें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दिवाली 2026
- फोटो : adobe stock
कब है दिवाली 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी।
इस तिथि का समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा।
प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।