फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान आपकी सेवा से प्रसन्न है या नहीं, इन 5 संकेतों से आसानी से जानिए

Wed, 30 May 2018 11:43 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
puja aradhna
भगवान को खुश करने के लिए लोग बहुत सारी पूजा-पाठ और व्रत करते हैं। भगवान के आगे सुबह शाम दीपक जलाने से लेकर भोग लगाते हैं ताकि भगवान की कृपा उन पर बनी रहे और उन्हें जीवन में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। यह तो हम सभी जानते हैं कि भगवान की पूजा और अर्चना करने वह हमसे प्रसन्न होते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि वह हमें इस बात का संकेत भी देतें हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में जो आपको ये बताते हैं कि भगवान की विशेष कृपा आप पर है
विज्ञापन

2 of 6
dream
अगर आपको रात में नींद के दौरान बार-बार सपने आते हैं और सपनों में मंदिर, भगवान की मूर्ति या फोटो दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
puja aarti
कई बार ऐसा होता है कि आप किसी चीज को लेने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन लेते वक्त आपके मन में उसे लेकर कुछ संशय आ जाता है। सब कुछ ठीक होने के बाद भी कुछ ऐसा होता है कि हमें उस फैसले को लेने से मन रोकता है। इसका मतलब यह माना जाता है कि आपके साथ किसी दैवीय का आशीर्वाद है।

4 of 6
dream
कुछ लोगों को भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत पहले से मिल जाते हैं। उन्हें मालूम हो जाता है कि भविष्य में कुछ शुभ होगा या अशुभ। इसका मतलब यह है कि उन लोगों पर दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद है।
विज्ञापन

5 of 6
puja aarti
जिन लोगों पर भगवान की कृपा होती हैं, वह अमीर हो या गरीब, उन्हें हर जगह सम्मान मिलता है। अगर किसी को कम मेहनत करने पर भी सफलता हासिल होती है तो यह भगवान की ही कृपा की निशानी है। भगवान उन्हें हर परेशानियों से बचा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
happy - फोटो : happy
जिन लोगों से भगवान खुश रहते हैं वह हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। उनके जीवन में भले ही कितने दुख क्यों न हो, वे हमेशा खुश ही रहते हैं। उन्हें कभी भी किसी भी परेशानियों से डर नहीं लगता। वह हर मुसीबत को आसानी से पार कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें