फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इन युवाओं ने जीता जिप और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव, 21 साल की उम्र में पाया मुकाम

Sat, 23 Jan 2021 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)/फतेहपुर (कांगड़ा)/बिलासपुर/रोहड़ू
विज्ञापन
1 of 7
विजय कुमार भाटिया। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में युवाओं ने भी हुंकार भरी है। युवा चुनावों में कूदे और सफल भी रहे हैं। मंडी जिले के जिला परिषद वार्ड नेरघरवासड़ा से 21 साल 10 महीने के युवा विजय कुमार भाटिया विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा महामंत्री तेज सिंह को शिकस्त दी है। शनिवार को विजय कुमार भाटिया ने जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा की अध्यक्षता में विजयी रैली निकाली और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नैंसी - फोटो : अमर उजाला
बडूखर से 21 वर्षीय नैंसी बनी जिला परिषद सदस्य
वहीं, कांगड़ा जिले के ब्लॉक फतेहपुर के बडूखर वार्ड से 21 वर्षीय नैंसी दधोच ने इतनी छोटी उम्र में जिला परिषद के पद पर जीत हासिल कर नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश की है। हाल ही में नैंसी ने गंगथ में बीएड में एडमिशन ली है। संभवत वह जिला कांगड़ा या हिमाचल की सबसे कम उम्र की जीतने वाली जिला परिषद सदस्य भी हो सकती हैं। नैंसी दधोच ने पहली बार ही पंचायत चुनाव में वोट डाला और पहली बार ही कोई चुनाव लड़ा। पिछले साल ही आईपीएच से सेवानिवृत्त हुए नैंसी के ताया करनैल सिंह भी फतेहपुर पंचायत से उपप्रधान का चुनाव जीते हैं। इस प्रकार एक ही घर से ताया और भतीजी ने पंचायत चुनाव जीता है।
विज्ञापन

3 of 7
21 वर्षीय मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बरमाणा वार्ड से जिला में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी साढ़े 21 वर्षीय मुस्कान ने बतौर आजाद उम्मीदवार 7,134 मत प्राप्त कर जीत अपने नाम की। दूसरे स्थान पर रहने वाली मीना संधू को 3,754 मत मिले हैं। इस वार्ड में दोनों आजाद उम्मीदवारों में टक्कर थी। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी दोनों ही दौड़ से बाहर रहे। मुस्कान की प्राथमिकता महिला उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाना व जन समस्याओं को दूर करने के लिए मुद्दों को उठाना है। मुस्कान के पिता अमरजीत ने भी अपनी बेटी पर गर्व करते हुए कहा कि आज के समय में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं।  


 

4 of 7
मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रावमापा बरमाणा से पूरी की है। अब सिरमौर जिला के लॉ कॉलेज कालाअंब से अपनी बीए, एलएलबी के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि मुस्कान की जीत में अंदरखाते भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा। करणी सेना ने तो खुलकर मुस्कान का समर्थन किया है। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री शशि शर्मा ने बताया कि जो भी पार्टी मुस्कान को जिप अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार होगी, उसी को मुस्कान समर्थन देंगी।
विज्ञापन

5 of 7
21 वर्षीय प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
21 वर्षीय प्रियंका बनीं पंचायत समिति सदस्य 
रोहड़ू के छौहारा विकास खंड के तहत पंचायत समिति भंफड़ वार्ड से 21 वर्षीय प्रियंका चौहान ने जीत हासिल की है। प्रियंका सीमा कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता गांव में करीब 20 साल से पीलिया पीड़ितों की निशुल्क सेवा कर रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेने के बाद ही प्रियंका ने पंचायत समिति का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जीत हासिल करने के बाद प्रियंका ने कहा कि उनको दो पंचायतों के करीब तीन सौ परिवारों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके लिए वह पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
सोनिका बनीं पंचायत समिति सदस्य - फोटो : अमर उजाला
अर्सू-बड़ीधार से 21 वर्षीय सोनिका बनीं पंचायत समिति सदस्य
 21 वर्षीय सोनिका ने कुल्लू के निरमंड में  अर्सू-बड़ीधार से पंचायत समिति सदस्य पद पर जीत हासिल की है। सोनिका को 1068 मत पड़े। उन्होंने 409 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी। निरमंड ब्लॉक की अर्सू-बड़ीधार से 21 साल की सोनिका को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुना गया है। सोनिका की इस जीत पर युवाओं में खासा उत्साह है। सोनिका का विवाह लॉकडाउन के दौरान ही हुआ था। गौरतलब है कि इस बार अर्सू-बड़ीधार की जनता ने युवा पीढ़ी की नई सोच को तवज्जो दी है, जिसके कारण सोनिका को अर्सू-बड़ीधार से पंचायत समिति सदस्य चुना गया है। सोनिका अपने क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को पहले भी उठाती रही है। सोनिका ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मुझे अपना समर्थन दिया, युवा सोच को आगे आने का मौका दिया, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा करने की कोशिश रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
आरा मशीन चलाने वाले ने जीता जिप चुनाव
विधानसभा क्षेत्र झंडूता के जेजवीं वार्ड से जिला परिषद चुनाव जीतकर आए निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार की बच्छरेटू में आरा मशीन है। वह स्वयं लकड़ी चीरने का काम करते हैं। राजकुमार की कोई राजनीतिक विरासत नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें