दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई 10040 फीट पर बनी 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग वर्ष 2021 में भी सुर्खियों में रही। तीन अक्तूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन किया था। इसके बाद से अटल टनल देशभर के पर्यटकों के लिए पहली पसंद बनी है। इस साल अब तक लाखों सैलानी अटल टनल को निहार चुके हैं। उद्घाटन के बाद से बीते वर्ष करीब पांच लाख सैलानियों से अटल टनल को निहारा था। इस साल अटल टनल आने वाले वाहनों का आंकड़ा 6,59,087 पहुंच गया है। इनमें 50 फीसदी पर्यटक वाहन है।
15 दिसंबर को इस वर्ष सबसे अधिक वाहन अटल टनल के आर-पार हुए हैं। यह सर्दियों के महीनों में अब तक का सबसे बड़ा ट्रैफिक है। 14 दिसंबर को 6301 वाहन अटल टनल के आर-पार हुए, जबकि 15 दिसंबर को कुल 6318 वाहन सुरंग के आर-पार हुए। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने तीन जून 2002 को टनल बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। आगे जानें क्या हैं अटल टनल की खासियतें...