फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बरात से लौट रही कार खाई में गिरी, दूल्हे की बहन की मौत

Sun, 19 May 2019 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर-सिद्धपुर मार्ग पर बरात से लौट रही एक कार मयोह के पास लुढ़क कर सोन खड्ड में जा गिरी। हादसे में दूल्हे की बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
घायलों का नजदीकी धर्मपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग बरात में शामिल होकर सिद्धपुर के ननसाई की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच धर्मपुर के पास मयोह में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सोन खड्ड में जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कार में बिंदू पत्नी रवि कुमार गांव सनौर, रवि कुमार गांव सनौर, यशिका पुत्री रवि, अराध्या पुत्री अतुल, अतुल पुत्र विनोद रूड़की, रीना पत्नी अतुल निवासी रूड़की सवार थे। हादसे में रीना देवी की मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
महिला की मौत से शादी का जश्न मातम में बदल गया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मृतका दूल्हे की बहन बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें