फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर 53 फीसदी मतदान, विश्व रिकॉर्ड का दावा

Sun, 19 May 2019 08:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देवभूमि हिमाचल में 15,256 फीट ऊंचाई पर दुनिया में पहली बार मतदान किया गया। विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र स्पीति के टशीगंग में शून्य डिग्री तापमान के बीच पारंपरिक परिधानों में सजधज कर लोग लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे। बीडीओ काजा गोपीचंद पाठक ने यहां पहला वोट डाला। पाठक इस बूथ पर चुनाव ड्यूटी पर थे। उन्होंने ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) के तहत सबसे पहले सुबह 7:05 बजे मतदान किया। इसके बाद 7:14 बजे स्थानीय मतदाता तेनजिन थुकतेन (57) ने वोट डाला।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार बनाए इस मतदान केंद्र पर वोटिंग को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह सात बजे से नौ बजे तक महज दो घंटे के भीतर ही टशीगंग में 53 फीसदी मतदान हो गया। दावा किया जा रहा है कि देश में किसी भी चुनाव के दौरान शुरुआती दो घंटे के भीतर पड़े वोटों का यह रिकॉर्ड है। यहां दोपहर दो बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श मतदान केंद्र टशीगंग में वोटरों के लिए रेड कारपेट बिछाया गया था। चुनाव आयोग ने मतदान कर्मियों के लिए पारंपरिक परिधानों की व्यवस्था की थी। ग्रामीणों ने भी पारंपरिक परिधान पहन कर वोट डाले।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले हर मतदाता का चुनाव कर्मियों ने खतग पहनाकर स्वागत किया। कवरेज के लिए देश भर के मीडिया कर्मियों की यहां पर भीड़ उमड़ी थी। टशीगंग मतदान केंद्र में कुल 73.49 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 29 पुरुष जबकि 20 महिला मतदाता हैं जिनमें से 20 पुरुषों और 16 महिलाओं ने मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टशीगंग - फोटो : फाइल फोटो
दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में वोट डालने के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों में भी होड़ मची रही। इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के आधार पर स्पीति मंडल में चुनावी ड्यूटी पर तैनात 34 कर्मचारियों ने यहां वोट डाले। इस तरह एक समय टशीगंग में मतदान का प्रतिशत 134 फीसदी तक पहुंच गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें