फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, अटल टनल में उमड़े सैलानी, देखें तस्वीरें

Sat, 31 Oct 2020 08:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 10
लाहौल - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा समेत मनाली, लाहौल,पांगी और किन्नौर की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली हैै। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, लाहौल के मुख्यालय केलांग समेत कई इलाकों में शुक्रवार रात को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पूरी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बारालाचा में सबसे ज्यादा करीब 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इसके चलते मनाली-लेह मार्ग पर रविवार तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। राहत कि बात यह है कि ताजा हिमपात के बावजूद अटल टनल रोहतांग और रोहतांग दर्रा होकर वाहनों और बसों की आवाजाही जारी है।  बर्फ से लकदक पहाड़ों का नजारा देखने लायक हैै।

 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मनाली की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी से पर्यटन को संजीवनी मिलेगी। मनाली की ऊंची चोटी मकरवे, शिकरवे, सेवन सीस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, दशहर और भृगु लेक सहित अन्य चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ।



 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के अचानक करवट बदलने से घाटी का मौसम कूल-कूल हो गया है। लंबे समय से चल रहा शुष्क मौसम अब ताजा बर्फबारी के बाद ठंडक भरा हो गया है। बारालाचा में करीब 30 सेमी, दारचा में 20, जिस्पा में 15 और केलांग में 10 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। 
 

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा में 5 और कोकसर में 6 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड हुई है। तोद घाटी के साथ बारालाचा दर्रा में करीब एक फुट तक बर्फ गिरने की सूचना है। एसपी मानव वर्मा ने बताया कि ताजा बर्फबारी के बाद मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
लेह जाने वाले वाहनों को स्तींगरी और केलांग के आसपास रोक दिया है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल मनेपा ने कहा कि बर्फबारी के बावजूद अटल टनल होकर बसों की आवाजाही जारी है। राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में बीती रात मौसम खराब रहा, हालांकि दिनभर धूप रही। हिमाचल में तीन साल बाद अक्तूबर में बारिश नहीं हुई है। इस माह पूरे प्रदेश में सामान्य से 99 फीसदी कम बादल बरसे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू-चंबा में नाममात्र के लिए 0.3 और लाहौल स्पीति में 1.5 मिलीमीटर बारिश ही हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी। इस अवधि में प्रदेश में 27.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य बारिश माना गया है। इससे पहले साल 2017 में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश हुई थी।
विज्ञापन

7 of 10
snow - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अक्तूबर में आमतौर पर मौसम शुष्क रहता है। कई बार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने से बारिश नहीं होती है। इस साल भी ऐसा ही हुआ है।
 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बीते साल प्रदेश में अक्तूबर में सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई थी। साल 2018 में सामान्य से 58 फीसदी कम बारिश हुई थी। टनल के मुहाने पर बर्फ के नजारे लेने पर्यटक उमड़ पड़े। टनल बनने के बाद पहली बार नॉर्थ पोर्टल में बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे खिल उठे हैं। 

9 of 10
snowfall - फोटो : अमर उजाला
उधर, चंबा जिले में शुक्रवार देर शाम साच पास समेत भरमौर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। चुराह और किहार में भी पहली बार बर्फबारी हुई है। 

 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
केलांग में माइनस 0.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
कल्पा      2.3
मनाली     4.8
सोलन      8.8
भुंतर       8.2
मंडी       7.0
शिमला    11.4
धर्मशाला  11.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें