फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट की तस्वीरें: धरने पर बैठ गईं महिलाएं, उग्र भीड़ ने रोका ट्रैफिक और रो पड़ी पार्षद

Fri, 01 Jun 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 14
- फोटो : amar ujala
सरकार के तमाम प्रयासों के बाद शिमला शहर में जल संकट कम होता नहीं दिख रहा। शहर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी के लिए शहर की जनता सड़कों पर है। कहीं महिलाएं धरने पर बैठ गईं तो कहीं उग्र भीड़ चक्का जाम कर रही है। लोग पानी के लिए घंटों लाइनों में लगे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 14
नगर निगम के कच्चीघाटी वार्ड में पिछले दस दिन से पेयजल संकट झेल रही महिलाओं और लोगों का सब्र का बांध वीरवार को टूट गया। संकट से परेशान लोगों ने सुबह नौ बजे एनएच पर धरना दे दिया। सड़क पर बर्तनों के साथ बैठी महिलाओं ने डेढ़ घंटे तक नारेबाजी की। 
विज्ञापन

3 of 14
नगर निगम के चक्कर वार्ड के लोगों ने वीरवार को पानी के संकट को लेकर मुख्य चौक पर रास्ता रोक प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर जोन वार पानी की आपूर्ति करने पर नाकाम रहने का आरोप लगाया।

4 of 14
चक्कर और कच्चीघाटी में पानी के लिए चक्का जाम करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लोगों ने शिमला-चंडीगढ़ और चक्कर सड़क पर वीरवार को चक्का जाम किया। बालुगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  वाहनों की आवाजाही बहाल की। 
विज्ञापन

5 of 14
जाखू में निर्माण कार्य के लिए लगाए गए कनेक्शन से घरेलू पानी की सप्लाई का मामला पकड़ा गया है। यह कनेक्शन व्यवसायिक निर्माण कार्य के लिए लिया गया था लेकिन फ्लैट बनने के बाद इन्हें आगे बेच भी दिया गया लेकिन कनेक्शन नहीं कटवाया गया। यहां फ्लैटों का निर्माण कार्य एक बिल्डर नेता ने करवाया है जो सत्ता में ऊंची पैठ रखता है।
विज्ञापन

6 of 14
शेड्यूल के बावजूद  इंजनघर वार्ड के तहत दक्षिण बिहार, चिल्ड्रन पार्क और मोनाल एरिया में पानी की सप्लाई न होने से नाराज भाजपा पार्षद आरती चौहान सुबह दस बजे उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। आरती ने बताया कि निगम की ओर से पानी की सप्लाई के लिए आश्वस्त किया गया था बावजूद इसके पब्लिक को पानी नहीं मिला।
विज्ञापन

7 of 14
वीरवार को शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में महिलाएं टैंकर से पानी भर रही हैं और साथ में तीन ढोली झूम झूमकर ढोल बजा रहे हैं।

8 of 14
पानी के लिए लोग अब मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। इधर, चक्का जाम करने पर नगर निगम तुरंत पानी का टैंकर भेज रहा है। जहां प्रदर्शन नहीं हो रहा है, वहां घंटों के इंतजार के बाद पानी मिल रहा है। इस दौरान लोग एक दूसरे का गला पकड़ रहे हैं। 

9 of 14
राजधानी शिमला में पानी की सप्लाई के लिए सरकार द्वारा बनाया गया शेड्यूल ध्वस्त हो गया है। पानी की सप्लाई के लिए शहर को तीन जोनों में बांटा गया है लेकिन पहले ही दिन से जोन स्तर पर लोगों को पूरा पानी उपलब्ध करवाने में प्रशासन विफल रहा है।

10 of 14
राजधानी शिमला में पानी की किल्लत के बाद अब आपूर्ति में बंदरबांट होने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। फागली क्षेत्र में लोगों को आठ दिन के बाद बुधवार शाम को पानी की आपूर्ति की गई, मगर इसको लेकर भी असमानता बरती गई। 

11 of 14
 ढींगू बावड़ी क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने शाम सवा छह बजे के करीब संजौली चौक में पानी के मुद्दे को लेकर चक्का जाम किया। बौखलाए एक व्यक्ति ने पानी न मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों व सैकड़ों लोगों के बीच सरेआम आत्मदाह करने की धमकी भी दे डाली। 

12 of 14
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने चिंता जताई है कि शिमला के लिए पानी की आपूर्ति करने वाली गिरि नदी सूख चुकी है। उन्होंने वीरवार को पंपिंग स्टेशन का मुआयना करने के बाद ये चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गिरि से महज 10 एमएलडी पानी ही आ रहा है। नदी में ही बोरवैल करके पानी निकाला जा रहा है। 

13 of 14
नगर निगम की संजौली चौक वार्ड से पार्षद सत्या कौंडल वीरवार को अपर नार्थ ओक वाटर स्टोरेज टैंक से पानी व्यर्थ बहने के बाद भावुक हो कर रो पड़ीं। यहां तक की पार्षद के अपने घर में भी दस दिनों से पानी नहीं आया है।पार्षद अपर नार्थ ओक वाटर स्टोरेज टैंक के पास वह बैठी रहींलेकिन शाम को सप्लाई से पहले ही किसी ने टैंक के पीछे लगा वाल्व खोल दिया जिससे टैंक में जमा सारा पानी बह कर डा. ओंकार शर्मा के घर में घुस गया। 
विज्ञापन

14 of 14
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने शहर में चल रहे पेयजल संकट को लेकर आधी रात तक पूरे शहर में व्यवस्था जांची। मुख्य न्यायाधीश इस दौरान छोटा शिमला , संजौली और चौड़ा मैदान गए। उन्होंने मौके पर जाकर जनता को किस तरह की दिक्कतें पेश आ रही है इसका भी जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें