फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको भी ये जानलेवा बीमारियां दे सकती है विटामिन डी की कमी

विज्ञापन
1 of 9
विटामिन डी की कमी से दिल का दौरा, डायबिटीज और कैंसर रोग की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। विटामिन डी की कमी का संबंध पारंपरिक रूप से कमजोर हड्डियों से होता है।
विज्ञापन

आपको भी ये जानलेवा बीमारियां दे सकती है विटामिन डी की कमी

2 of 9
कई मामलों में यह भी पाया गया है कि विटामिन डी की कमी हाईब्‍लड प्रेशर की बड़ी वजह होती है।
विज्ञापन

आपको भी ये जानलेवा बीमारियां दे सकती है विटामिन डी की कमी

3 of 9
इस विटामिन की सबसे ज्यादा कमी महिलाओं में है। साथ ही जो लोग कम शारीरिक श्रम करते हैं वे भी इसकी कमी के अधिक शिकार है।

आपको भी ये जानलेवा बीमारियां दे सकती है विटामिन डी की कमी

4 of 9
विशेषज्ञ ने माना कि विटामिन डी के लक्षण एकदम उभर कर सामने नहीं आते, इसी वजह से लोगों को समय पर विटामिन डी की कमी से होने वाले रोगों का पता ही नहीं चल पाता। इसके लिए जरूरी है कि विटामिन डी की नियमित जांच करवाई जाए और विटामिन डी युक्त भोजन लिया जाए।
विज्ञापन

आपको भी ये जानलेवा बीमारियां दे सकती है विटामिन डी की कमी

5 of 9
गर्भावस्था में महिलाओं को प्रचुर मात्रा में विटामिन डी लेना चाहिए। इसकी कमी से शिशुओं को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। साथ ही उनकी पसलियां कमजोर हो सकती हैं। इसकी कमी बच्चों के शारीरिक विकास पर भी असर डालती है।
विज्ञापन

आपको भी ये जानलेवा बीमारियां दे सकती है विटामिन डी की कमी

6 of 9
डॉक्टरों के अनुसार भारत की 80 फीसदी आबादी में विटामिन डी की कमी पाई गई है। सूर्य की रोशनी से मिलने वाले इस विटामिन की सबसे ज्यादा कमी महिलाओं में है।
विज्ञापन

आपको भी ये जानलेवा बीमारियां दे सकती है विटामिन डी की कमी

7 of 9
क्या है विटामिन डी
विटामिन डी प्रो हार्मोन का समूह है, जो सूर्य की रोशनी, खानपान और विभिन्न सप्लिमेंट्स से मिलता है। यह रासायनिक प्रक्रियाओं के माध्यम से शरीर को सक्रिय रखता है। विटामिन डी शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को ठीक तरह से संचालित करने में मदद करता है और यह कैल्शियम को शरीर में संतुलित करने और हड्डियों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।

आपको भी ये जानलेवा बीमारियां दे सकती है विटामिन डी की कमी

8 of 9
द इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार को हिमाचल के मंडी में समेकित चिकित्सा शिक्षा का आयोजन किया जिसमें विटामिन डी की कमी से भारतीय नागरिकों को पेश आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कई शोधों में सामने आया है कि विटामिन डी की कमी स्वास्थ्य पर लंबे समय में गहरे प्रभाव डाल सकती है।
विज्ञापन

आपको भी ये जानलेवा बीमारियां दे सकती है विटामिन डी की कमी

9 of 9
कंसलटेंट चिकित्सक डा. प्रमोद सिन्हा ने बताया कि आईएमए की पहल पर राष्ट्रीय स्तर पर राइज एंड साइन मुहिम चलाई जा रही है। यह फार्मास्युटिकल कंपनी यूएसवी की ओर से दी गई अनकंडीशनल एजूकेशन ग्रांट के तहत चलाया जा रहा है। देश के 128 शहरों और 1500 शाखाओं में आईएमए के ढाई लाख सदस्यों को दो साल में विटामिन डी की कमी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें