फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं को विक्रमादित्य सिंह ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Tue, 14 May 2019 03:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चुनावी माहौल में राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोल रहे हैं। वहीं जब मौका मिले तो मानवता व भाईचारे को निभाने से भी नेता पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही कुछ देखने को मिला शिमला जिला के खड़ा पत्थर में जब सड़क हादसे में घायल आरएसएस-बीजेपी कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 5
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह रोहड़ू के निजी दौरे पर आ रहे थे। इसी बीच उन्होंने खड़ापत्थर में दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा। उन्होंने तुरंत घायलों को अपने पीएसओ व अन्य सहयोगियों की मदद से अपनी गाड़ी में डाला और सिविल अस्पताल जुब्बल पहुंचाया। जहां से उपचार देने के बाद घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें खड़ापत्थर में ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर रविवार शाम केयूवी-100 गाड़ी और ट्रक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल जुब्बल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घायलों की पहचान सुरेंद्र मेहता गांव शरमाली (रोहड़ू), अजय कुमार गांव नरोला (सरकाघाट), ज्ञान सिंह गांव कनोला (शिलाई) के रुप में हुई है। इस संबंध में डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें