शिमला सब्जी मंडी में गुरुवार को तहबाजारी फल विक्रेता आपस में भिड़ गए। इनकी गुंडागर्दी से कुछ देर के लिए यहां दहशत भरा माहौल बन गया। फल और सब्जी की खरीददारी करने आए लोग तहबाजारियों की गुंडागर्दी देखने के बाद सहम गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शाम को लोअर बाजार से सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते में तहबाजारी फल विक्रेता दुकान सजाने के लिए जगह को लेकर आपस में उलझ गए।
विज्ञापन
3 of 5
विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। कुछ पानी की बाल्टी तो कोई क्रेट उठाकर एक-दूसरे पर मारने लगे। गाली-गलौज भी जमकर की। इससे यहां खरीदारी करने आए लोगों को भी खूब परेशानी हुई।
4 of 5
कुछ देर के लिए यहां दहशत भरा माहौल बना रहा। वहीं, लड़ाई की सूचना के बाद थाना सदर से पुलिस की टीम आई। इसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए डीडीयू अस्पताल लाई। मेडिकल के बाद इन्हें थाने ले जाया गया।
इस लड़ाई में तीन को हल्की चोटें आई हैं। लड़ाई की घटना के बाद सब्जी मंडी में दहशत का माहौल रहा। लोग सब्जी मंडी में खरीददारी करने से बचते नजर आए। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार मामले की छानबीन की जा रही है।