फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सड़क पर खतरों से भरा है सफर, 25 फीट बर्फ के बीच ऐसे गुजरते हैं वाहन

Thu, 09 May 2019 07:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में 13050 फीट ऊंचाई पर स्थित इस सड़क पर सफर करना जोखिम से भरा है। सड़क के दोनों तरफ 20 से 25 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों के बीच से वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
यहां सफर खतरों से भरा जरूर है, लेकिन ये जगह बर्फ से लकदक खूबसूरत वादियों के लिए भी मशहूर है। बात रोहतांग दर्रे की हो रही है। रोहतांग को मढ़ी तक पर्यटक वाहनों के लिए खोला गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक जोखिम उठाकर यहां खूबसूरत नजारों के दीदार को पहुंच रहे हैं। वहीं, लाहौल जाने वाले लोग पैदल ही मढ़ी से आगे रोहतांग को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
 गुरुवार को मनाली की ओर से स्थानीय लोगों के साथ प्रवासी मजदूरों ने भी दर्रा पार किया। लेकिन, लाहौल का एक स्थानीय युवक दर्रा पार करते हुए हरचा गड़ू की उतराई उतरते हुए फिसल गया। युवक का पैर फिसल जाने से वह गहरी खाई में गिरने से घायल हो गया।

4 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
 बीआरओ ने मनाली-सरचू-लेह मार्ग को बहाल करने का कार्य तेज कर दिया है। गुरुवार को बीआरओ का बर्फ हटो अभियान का काफिला जिंगजिंगबार दर्रा के पास पहुंचा है। अभी भी हिमाचल की सीमा सरचू तक पहुंचने में सीमा सड़क संगठन को खूब पसीना बहाना होगा।
विज्ञापन

5 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
जिंगजिंगबार से लेकर सरचू तक 53 किलोमीटर दायरे से बर्फ हटाना शेष रहा गया है। गुरुवार को बीआरओ के कमांडर स्वयं जिंगजिंगबार पहुंचे और बर्फ हटाओ अभियान का जायजा लेते हुए जवानों को बर्फ हटाने के कार्य में गति देने का आह्वान किया। कमांडर ने मई अंत तक मनाली-सरचू-मार्ग के बहाल होने का दावा किया है।
विज्ञापन

6 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
लाहौल के स्तींगरी में तैनात 70 आरसीसी की सात मशीनें बर्फ हटाने के लिए तैनात की हैं और बीआरओ के कैप्टन कीर्ति इस अभियान को लीड कर रहे हैं। जिंगजिंगबार का दौरा करने के बाद कमांडर ने कहा 15 मई तक सरचू पहुंचने का लक्ष्य रखा था लेकिन सड़क के कई हिस्सों में 20 से 25 फीट बर्फ काटकर आगे निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
38 बीआरटीएफ के कमांडर उमा शंकर ने दावा किया कि 15 मई तक रोहतांग दर्रा को भी बहाल किया जाएगा। बीआरओ की एक टीम लाहौल के कोकसर से आगे निकल गई है। जबकि, मनाली की तरफ से दूसरा काफिला रोहतांग दर्रा को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि रोहतांग खुलने में अब मात्र 15 किलोमीटर से बर्फ हटानी शेष रह गई है। इस अवसर पर उनके साथ 70 आरसीसी के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक विष्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें