फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day: पहाड़ों की रानी शिमला में कागज के फूलों से भी होगा प्यार का इजहार, उपहारों से सजीं दुकानें

Wed, 09 Feb 2022 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
वेलेंटाइन डे के लिए सजीं दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में वेलेंटाइन डे का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्यार के इजहार के लिए युवा फूलों की भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। कागज का लाल सुर्ख एक डंडी वाला फूल पांच रुपये में मिल रहा है। दूसरा प्राकृतिक फूल की एक डंडी 40 रुपये में मिल रही है।  14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। वेलेंटाइन डे के लिए युवा बाजारों में मनपसंद उपहारों की खरीददारी कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाजारों में वेलेंटाइन डे के उपहारों से दुकानें सज चुकी हैं। इस बार लाइटिंग कार्ड विद म्यूजिक, फैंसी मग, पिलो कवर, मास्क विद फोटो, चाकलेट की अधिक खरीददारी हो रही है। बाजार में 30 रुपये के कार्ड से लेकर हजारों रुपये तक के उपहार मौजूद हैं। फोटो प्रिंटेड कॉफी मग को युवा बहुत पसंद कर रहे हैं। शादीशुदा जोड़े भी अपनी तस्वीरों को कॉफी मग पर प्रिंट करवा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फूलों वाला केक। - फोटो : अमर उजाला
 वेलेंटाइन डे को लेकर शहर में फूलों की मांग बढ़ गई है। विशेषकर गुलाब के फूलों और कलियों की मांग अधिक है। वेलेंटाइन डे को लेकर शहर के आभूषण बाजार भी पूरी तरह से तैयार हैं। अपने प्रियजनों के लिए आभूषणों की भी खूब खरीददारी हो रही है। सोमवार को वेलेंटाइन डे है और इससेे हफ्ते के दूसरे शनिवार तथा रविवार की छुट्टी है। दो छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से सैलानी शिमला में उमड़ने की उम्मीद है। वेलेंटाइन वीक के लिए शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

3 of 5
वेलेंटाइन डे के लिए केक बनाने की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन वीक में हर रोज एक अलग दिन मनाया जाता है। सात फरवरी को रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई है। आठ फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी टेडी डे, 11 फरवरी प्रॉमिस डे, 12 फरवरी हग डे, 13 फरवरी किस डे और 14 फरवरी वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। प्रेम में मिठास होना जरूरी होता है।

4 of 5
आज चॉकलेट डे - फोटो : अमर उजाला
रिश्ते में मिठास लाने के लिए एक दूसरे का मुंह मीठा करना चाहिए। ऐसे में वेलेंटाइन सप्ताह में प्यार में मिठास बढ़ाने के लिए चॉकलेट डे का भी खास महत्व है।अगर आप भी अपने जीवन मे मिठास लाना चाहते हैं तो पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट में दे सकते हैं। चॉकलेट के साथ अपने इश्क का इजहार करें। इस वैलेंटाइन सप्ताह में चॉकलेट डे के मौके पर अपने पार्टनर, दोस्तों और करीबियों को रिश्ते में मिठास घोलने वाले आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना सन्देश भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेलेंटाइन डे केक। - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के दौर में हुई थी। उस समय रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वेलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वेलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई। दरअसल, सैंट वेलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने के बारे में सोचते थे। लेकिन उस शहर के राजा क्लॉडियस को ये बात पसंद नहीं थी। राजा का मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की बुद्धि और शक्ति को खत्म कर देती है। इसलिए राजा ने आदेश जारी किया था कि राज्य के सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते। सेंट वेलेंटाइन ने राजा के आदेश का विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी कराई। राजा इस बात पर भड़क गए और उन्होंने 14 फरवरी 269 के दिन सेंट वेलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। उनके निधन के बाद हर साल 14 फरवरी को सैंट वेलेंटाइन के बलिदान को याद करने के लिए इसे 'प्यार के दिन' के तौर पर मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें