फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: चमोली आपदा में जान गंवाने वाले राकेश का शव पहुंचते ही बिलख पड़ा पूरा परिवार

Mon, 15 Feb 2021 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
राकेश का शव पहुंचते ही बिलख पड़ा पूरा परिवार - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली में सात फरवरी को जल प्रलय में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के राकेश कपूर (33) का शव सोमवार को पैतृक गांव पहुंचते ही गांव के लोग बिलख पड़े। पालमपुर की नच्छीर पंचायत के राकेश कपूर का सोमवार शाम को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर दाह संस्कार किया गया। राकेश का शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पत्नी अनीता व माता मछरो देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भाइयों रमेश, सुरेश, राजेश, संतोष और चचेरे भाई रिटायर एक्सईएन आरसी कपूर, डीके कपूर भी खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार वेदप्रकाश पहुंचे थे। विधायक आशीष बुटेल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, पंचायत प्रधान उमा देवी और उपप्रधान संतोष कपूर समेत पंचायत के सदस्य भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चमोली में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में काम करने वाले राकेश का शव रविवार को प्रोजेक्ट में दबा मिला था। परिजन वहां से शव लेकर सोमवार शाम को घर पहुंचे। करीब आठ दिन से जमीन में शव के दबे होने के चलते दाह संस्कार की तैयारियां वहां से शव के चलने के बाद ही सोमवार को शुरू हो गई थीं।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लिहाजा, घर में करीब पौना घंटा रखे शव के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया। राकेश की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। राकेश कपूर की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ जुटी। पत्नी अनीता पति के पार्थिव शरीर से लिपट लिपट कर रोईं। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 पत्नी कभी अपने पति की पार्थिव देह को देखकर रो रही थी तो कभी दो साल के अबोध बेटे को देखकर बिलख रही थी। माहौल बेहद मार्मिक हो गया था। दो साल का बेटा मां को बिलखता देख रो रहा था। माहौल बेहद मार्मिक हो गया था। दो साल का बेटा मां को बिलखता देख रो रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राकेश कपूर का बेटा शारीरिक तौर पर पूरी तरह सक्षम नहीं है। राकेश बीपीएल परिवार से संबंध रखते थे। चमोली गए भाई संतोष कपूर ने कहा कि वह भगवान से यह ही प्रार्थना करते रहे कि उनका भाई सलामत मिल जाए, लेकिन उनका शव मिलते ही सबकी आस टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार पालमपुर वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि राकेश कपूर का सोमवार को दाह संस्कार कर दिया गया। परिवार को सरकारी नियमों व अगले आदेशों के बाद जो भी सहायता होगी, उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें