फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल के स्कूलों में लौटी रौनक, 75 से 90 फीसदी तक पहुंचे विद्यार्थी

Mon, 15 Feb 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल में स्कूल खुले - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में करीब 11 महीने के बाद रौनक लौट आई है। सोमवार को 75 से 90 फीसदी के बीच विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। नौंवी से 12वीं कक्षा के मुकाबले पांचवीं से आठवीं कक्षा में अधिक विद्यार्थी स्कूलों में आए। एक फरवरी से खुले ग्रीष्मकालीन स्कूलों की तर्ज पर सोमवार को शीतकालीन स्कूलों में भी एसओपी के तहत कक्षाएं लगाई गईं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को परिसरों में प्रवेश दिया गया। प्रार्थना सभाएं भी नहीं हुईं। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय भी अलग-अलग रहा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की हाजिरी संतोषजनक रही।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले में 60 फीसदी, चंबा में 46 फीसदी, किन्नौर में 14 फीसदी उपस्थिति रही। पूरे प्रदेश में औसतन करीब 75 फीसदी विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूलों में कक्षाएं लगाईं। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्मकालीन जिलों के स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी 90 फीसदी से अधिक चल रही है। निदेशक ने बताया कि स्कूलों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। उचित दूरी रखी जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों में सोमवार को स्कूल आने का उत्साह अधिक रहा। सात जिलों के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में पांचवीं कक्षा के 95 फीसदी, छठी कक्षा के 71 फीसदी, सातवीं के 74 और आठवीं कक्षा के 93 फीसदी विद्यार्थी आए। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में पांचवीं के 91, छठी के 71, सातवीं के 75 और आठवीं कक्षा के 87 फीसदी विद्यार्थी आए। कांगड़ा जिले में पांचवीं के 93, छठी के 59, सातवीं के 60 और आठवीं के 94 फीसदी विद्यार्थी आए। ऊना में पांचवीं के 93, छठी के 74, सातवीं के 77 और आठवीं कक्षा के 93 फीसदी विद्यार्थी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सिरमौर जिले में पांचवीं के 79, छठी के 70, सातवीं के 62 और आठवीं के 73 फीसदी विद्यार्थी आए। मंडी में पांचवीं के 91, छठी के 65, सातवीं के 66 और आठवीं कक्षा के 88 फीसदी विद्यार्थी आए। किन्नौर में छठी कक्षा के 25, सातवीं के 26 और आठवीं कक्षा में 34 फीसदी विद्यार्थी आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें