फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें: तेज रफ्तार ने खत्म कर दिया हंसता-खेलता परिवार, मां-बेटी की मौत, पिता और बेटा गंभीर

Sat, 13 Jul 2019 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डलहौजी/बनीखेत (चंबा)
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
भरमौर-पठानकोट एनएच-154ए पर पंजपुला के पास एक कार के खाई में गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। कार में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल डलहौजी (चंबा, हिमाचल प्रदेश) पहुंचाया गया।

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस ने मृतक मां और बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान सरिता पत्नी अभिषेक निवासी मोहल्ला हरदासपुर व पविनी पुत्री अभिषेक कुमार के रूप में हुई। हादसे में घायल अभिषेक कुमार पुत्र कश्मीर सिंह व परिचित पुत्र अभिषेक उपचाराधीन हैं।

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने परिवार सहित चंबा से अमृतसर के लिए सुबह गाड़ी से रवाना हुए। बनीखेत में अभिषेक का ससुराल भी है लेकिन अमृतसर घूमने के बाद वे बनीखेत ससुराल में ठहरने की तैयारी में थे।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अमृतसर जाते वक्त वे जैसे ही पंजपुला के समीप पहुंचे तो गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया।

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया और सिविल अस्पताल डलहौजी उपचार के लिए पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सरिता व उसकी बेटी पविनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि इस हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है। गाड़ी में सवार एक व्यक्ति और उसके पुत्र को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने तथा वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है।
Next
AU ऐप में पढ़ें