फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक फोन कॉल पर आपके घर पहुंच जाएंगे फल और सब्जियां

Sat, 13 Jul 2019 11:01 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 5
सोलन सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला
अगर आपको ताजे फल और सब्जियां चाहिएं तो मंडी या बाजार जाने की जरूरत नहीं है। बस अपना फोन उठाइए और एक कॉल कीजिए। मनचाहे फल-सब्जियां पैक होकर आपके दरवाजे तक पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोलन सब्जी मंडी उपभोक्ताओं को यह सुविधा दे रही है। आम लोगों को ऐसी सुविधा देने वाली उत्तर भारत की यह पहली सब्जी मंडी है। कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) सोलन ने शहर में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह पहल की है। मोबाइल नंबर 94594-84699, 98825-41550 पर फल-सब्जी मंगवाए जा सकते हैं। उपभोक्ता को न्यूनतम 200 रुपये तक का ऑर्डर करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
सोलन सब्जी मंडी में पहुंचा सेब - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि थोक मंडी से लोकल मार्केट तक पहुंचते ही सब्जियों और फलों के दाम दोगुना से अधिक हो जाते हैं। इस कालाबाजारी को खत्म करने के लिए एपीएमसी ग्राहकों तक सस्ते दामों पर फल और सब्जियां मुहैया करवाने के लिए यह सेवा दे रहा है। इस योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए एपीएमसी ने व्यापारियों का पंजीकरण किया है। इसमें किसान, आढ़ती और व्यापारियों को जोड़ा गया है। इसमें लोगों को बाजार से सस्ते दामों में सब्जियां मुहैया करवाई जा रही हैं। 

4 of 5
ऑनलाइन पोर्टल फेल हुआ तो शुरू कर दी मोबाइल सेवा 
इससे पहले सोलन में सब्जियों और फलों को ऑनलाइन मंगवाने के लिए एक पोर्टल बनाया गया था। इसे देश में सबसे पहले यहां पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था। हालांकि यह सुविधा पोर्टल में आई खराबी के कारण बंद हो गई, लेकिन लोगों को अब मोबाइल फोन से यह सुविधा दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एपीएमसी सोलन की ओर से मोबाइल कॉल पर घर-द्वार ताजी सब्जियां और फल पहुंचाने की सुविधा शुरू की है। समिति की ओर से जारी किए नंबर चल रहे हैं। इसका कोई भी लाभ उठा सकता है। इन फल-सब्जियों के दाम बाजार से सस्ते हैं। लोगों को अब भटकने की जरूरत नहीं है। - प्रकाश कश्यप, सचिव, एपीएमसी सोलन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें