हिमाचल के जिला ऊना से सटे सासण गांव में गुरु रविदास जयंती समारोह में झंडा रस्म अदा करते 30 श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं समेत 28 श्रद्धालु बुरी तरह झुलस गए। रिपोर्ट: शशिभूषण पुरोहित
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
2 of 12
सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
3 of 12
एडीएम राजेश मारिया ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के एक्सईएन स्तर के अधिकारी की कमेटी मामले की जांच करेगी।
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
4 of 12
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर सासण के रविदास मंदिर में गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा था। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान करीब 900-1000 लोग एकत्रित होकर झंडे की रस्म अदा कर रहे थे।
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
5 of 12
इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से झंडे का लोहे का पाइप टकरा जाने के चलते करंट दौड़ गया। झंडे को पकड़ने वाले श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। बिजली का तार भी टूट कर श्रद्धालुओं पर आ गिरा।
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
6 of 12
इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि झटका लगते विद्युत लाइन ट्रिप कर गई वरना कई जानें जा सकती थी। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
7 of 12
चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दो युवकों सुरजीत कुमार (38) और संजीव कुमार (20) निवासी सासण को मृत घोषित कर दिया।
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
8 of 12
मंजीत उर्फ मन्नी (22) पुत्र मोहन लाल निवासी सासण को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
9 of 12
घटना की सूचना मिलते ही एडीएम राजेश मारिया, एसपी अनुपम शर्मा, एसडीएम पृथीपाल सिंह, तहसीलदार राजकुमार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मौके पर पहुंचे।
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
10 of 12
हादसे के बाद पहले अस्पताल के बाहर गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती सहित विद्युत बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और आधे घंटे तक एनएच पर जाम लगा दिया।
गुरु रविदास जयंती समारोह में करंट से दो की मौत, 28 झुलसे
11 of 12
भड़के लोगों ने विद्युत विभाग पर बिजली के तार ऊंचे न करने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजनों में रेडलाइट चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया।