फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ जन्मे तीन भाई-बहनों ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम

Mon, 12 Sep 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
1 of 4
एक साथ जन्मे तीन भाई-बहनों ने ऐसा काम किया है कि आप भी सलाम करेंगे। इनकी इस उपलब्धि से हर कोई इनके माता-पिता को बधाई देने पहुंच रहा है। हिमाचल के कांगड़ा शहर में एक साथ जन्मे तीन भाई-बहन डॉक्टर बनने की राह पर हैं। बच्चों की उपलब्धि पर पूरा परिवार फूला नहीं समा रहा। हर कोई बधाई देने पहुंच रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जी हां, डीएवी कॉलेज कांगड़ा में भौतिक विभाग के एचओडी प्रो. शिव कुमार शर्मा के घर तीन बच्चों का एक साथ जन्म हुआ था। बेटे शुभकंर शर्मा का कुछ कुछ महीने पहले आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज पुणे में एमबीबीएस में दाखिला हुआ था। अब उनकी दोनों जुड़वां बेटियों का भी बिना कोचिंग के नाहन और टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिला हो गया है।
विज्ञापन

3 of 4
हाउसिंग बोर्ड कालोनी कांगड़ा के निवासी प्रो. शिव कुमार शर्मा की बेटियां शुभिका शर्मा को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा तथा दूसरी बेटी शुभांगी शर्मा को डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन में दाखिला मिला है।  इधर, शिव कुमार के तीनों होनहार बच्चों की  उपलब्धि की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रो शिव के मुताबिक बच्चों ने बिना कोचिंग के एमबीबीएस की परीक्षा पास की है। तीनों बच्चे अब डाक्टर बनेंगे, इस पर उन्हें गर्व है। प्रो. शिव ने कहा कि उनके बच्चों ने पढ़ाई में हमेशा अनुशासन रखा। जीतोड़ मेहनत की और अपना मुकाम हासिल किया।  माता कुसुम लता शर्मा ने कहा कि उनके तीनों बच्चों में शुरू से ही पढ़ाई के प्रति एक गजब का जुनून था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें