हिमाचल की एक ओर बेटी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में है। मंडी के अपर समखेत्तर की रहने वाली मालवी मल्होत्रा दक्षिण भारत फिल्म ‘कुमारी 18 प्लस’ में अभिनेत्री के लीड रोल में नजर आएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
23 सितंबर को फिल्म दक्षिण भारत की चार भाषाओं में रलीज होगी, वहीं इन दिनों फिल्म का प्रोमो यू ट्यूब पर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 7
‘अमर उजाला’ से बातचीत में मालवी ने बताया कि फिल्म आंध्रा बैंक पर आधारित है। फिल्म में वह ‘कुमारी’ के लीड रोल में अभिनेत्री का किरदार निभा रही है, ‘कुमारी’ यूएसए से मुंबई में एक मिशन पर आती है।
4 of 7
मिशन पूरा होते ही आंध्रा बैंक की स्थापना होती है, वहीं हीरो के किरदार में चार मुख्य अभिनेता हैं। फिल्म का निर्देशन सत्या रेड्डी प्रोडक्शन ने किया है।
विज्ञापन
5 of 7
मालवी ने मंडी डीएवी स्कूल से दसवीं और आगे की पढ़ाई डीएवी चंडीगढ़ से की। 2013 में बीसीए डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से करने के बाद 2014 में महाराष्ट्र सीईटी का एट्रेंस पास कर उन्हें मुंबई यूनिवर्सिटी में एमसीए में दाखिला मिल गया।
विज्ञापन
6 of 7
एमसीए की पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग, एंकरिंग और लाइव शो देती रही। 2016 में उन्होंने ऑडिशन में भाग लेना शुरू किया। ऑडिशन देने के कुछ समय बाद उन्हें दक्षिण भारत फिल्म में अभिनेत्री के लीड रोल का ऑफर आया।