प्रदेश सरकार ने सचिवालय के बाहर ‘धन्यवाद कार्यक्रम’ की इजाजत देकर मंगलवार को हजारों लोगों को मुश्किल में डाल दिया। पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा को मुख्य सचेतक बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शिमला पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 6
अति उत्साह में भाजपाइयों ने सचिवालय गेट पर नाटी डालनी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर नाच गाकर जश्न मनाते रहे और हजारों लोग ट्रैफिक जाम के कारण वाहनों में कैद हो कर रह गए।
विज्ञापन
3 of 6
प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण आवाजाही कर रहे स्कूल और कॉलेज के छात्रों, कर्मचारियों और सैलानियों को घंटों वाहनों में ही कैद रहना पड़ा। कार्यक्रम के चलते छोटा शिमला-राजभवन सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई।
4 of 6
पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा समर्थकों के साथ सचिवालय से बाहर निकल कर राजभवन बायफरकेशन की ओर निकले। यहां पहले से भारी संख्या में ढोल नगाड़ों के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरागटा के पहुंचते ही नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क के दोनों ओर खड़े समर्थक नारे लगाते हुए बीच सड़क पर आ गए, जिससे यातायात जाम हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां पार्क करने के लिए शिमला पुलिस ने खास बंदोबस्त किया था। सुबह आठ बजे से छोटा शिमला-नवबहार सड़क पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां पार्क करवाने को पुलिस ने यहां पहले से खड़ी टैक्सियों को वीआईपी मूवमेंट के नाम पर चेतावनी देकर हटवा दिया।
शहर की पहली नागरिक नगर निगम की मेयर को सभा स्थल पर अव्यवस्था के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। मेयर कुसुम सदरेट देरी से कार्यक्रम में पहुंचीं। मंच पर जाने के लिए उन्होंने लोगों से रास्ता देने का आग्रह किया लेेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें नहीं पहचाना। इस दौरान कुछ लोग तो मेयर से उलझ गए।