फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News: हिमाचल में बर्फ से लकदक वादियों के दीदार को उमड़े सैलानी, तस्वीरों में देखें नजारा

Tue, 17 Nov 2020 07:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 8
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
Snowfall in Himachal Pradesh: हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में सर्दियों के मौसम का पहला हिमपात हुआ है। मंगलवार को मौसम खुलते ही बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचे। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा और कुल्लू के मनाली, सोलंगनाला में बर्फ देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। मौसम खुलने के बाद बर्फ की सफेद चादर ओढ़े वादियों का शानदार नजारा देखने लायक है।




 
विज्ञापन

2 of 8
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही सैलानियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। सैलानी मनाली की वादियों का दीदार करने के साथ ही सोलंगनाला में बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं। सोलंगनाला में अभी 15 सेंटीमीटर तक बर्फ है।  कोरोना के बीच नवंबर माह में हुई बर्फबारी ने मनाली की ओर सैलानियों को आकर्षित करने का काम किया है। बर्फबारी के बाद मनाली व आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 8
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कर रहे हैं। सैलानियों ने स्कीइंग, स्नो स्कूटर राइड का भी आनंद उठाया। गुजरात से मनाली आए मौलिक और दीप्ति ने कहा कि वे मनाली आकर खुद को अलग ही दुनिया महसूस रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण के कारण मैदानी इलाकों में सांस लेने में भी परेशानी होती है। लेकिन कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में वे खूब मस्ती कर रहे हैं। गुजरात से ही मनाली पहुंची रजनी, बबीता, रूपेश, राजकिरण, विनोद, सुभाष ने कहा कि जैसे ही उन्हें मालूम पड़ा कि रोहतांग दर्रा और सोलंगनाला में ताजा बर्फबारी हुई है तो वे दस लोगों के साथ मनाली आ गए। कहा कि मनाली पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। 

4 of 8
लाहौल-स्पीति - फोटो : अमर उजाला
ताजा बर्फ देखकर बहुत खुशी हो रही है। उधर, मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि रोहतांग, सोलंगनाला और मनाली के ऊंचे स्थानों पर ताजा हिमपात होने के कारण मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष और क्रिसमस के मौके पर मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
मनाली - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू व जनजाजीय जिला लाहौल-स्पीति में हुई ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों के अटल टनल रोहतांग जाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में पर्यटकों को अभी टनल के नॉर्थ पोर्टल के दीदार को और इंतजार करना होगा। हालांकि आगामी कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की सूरत में पर्यटकों को टनल की ओर जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 8
सोलंगनाला - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल मनाली और कुफरी में 2 साल बाद दोबारा से नवंबर में बर्फबारी हुई है। इससे पहले 15 नवंबर 2018 को सर्दियों के मौसम का कुफरी और मनाली में पहला हिमपात रिकॉर्ड हुआ था। राजधानी शिमला में साल 1995 के बाद अभी तक नवंबर महीने में बर्फबारी नहीं हुई है।



 
विज्ञापन

7 of 8
कुफरी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शिमला के कुफरी में भी सैलानी पहुंच रहे हैं। उधर, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। गुरुवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 20 और 21 नवंबर को दोबारा पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 22 और 23 नवंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उधर, केलांग के बाद अब काजा और मनाली का न्यूनतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गए हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
बर्फ से लकदक सराज घाटी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई। मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 23.6, सुंदरनगर में 23.0, कांगड़ा में 23.2, बिलासपुर में 21.5, मंडी में 21.4, बिलासपुर में 21.3, सोलन में 22.5, नाहन में 22.1, भुंतर में 20.5, चंबा में 19.9, मंडी में 21.4, शिमला में 16.6, धर्मशाला में 14.8, कल्पा में 9.8, डलहौजी में 7.6 और केलांग में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -6.6, कल्पा में -2.1, मनाली में -1.5, कुफरी 0.4, डलहौजी में 3.6, शिमला में 4.4, सोलन में 5.5, धर्मशाला में 5.8 और नाहन में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें