शहर में दोपहर के समय हुई बर्फबारी के बाद टूटीकंडी बाईपास पर बसों की आवाजाही जारी रही। एचआरटीसी बसों ने इस रूट पर मोर्चा संभाला। आईएसबीटी से खलीनी, विकासनगर, पंथाघाटी, मैहली, मल्याणा, भट्ठाकुफर, ढली रूट पर बसें चलाई गई। हालांकि बर्फबारी के बाद मशोबरा रूट पर बसों की आवाजाही बंद हो गई। ढली मशोबरा बॉयफरकेशन से मशोबरा की ओर सड़क पर फिसलन के कारण ट्रैफिक जाम हो गया।