फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: वीकेंड पर पर्यटन को लगे पंख, शिमला, कसौली-चायल, बरोट के होटल पैक

Mon, 21 Jun 2021 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
शिमला, मैक्लोडगंज में पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें कम होते ही हिमाचल प्रदेश में पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। वीकेंड होने के चलते राज्य में पर्यटक संख्या बढ़ने से होटलों में 80 से 100 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। पहाड़ों की रानी शिमला, कसौली, चायल, बरोट में जहां होटल पैक हो गए, वहीं धर्मशाला, मैक्लोडगंज, मनाली और डलहौजी में भी हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। कई होटलों में तो अगले वीकेंड के लिए पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग तक करवा रखी है। अब जब मंदिर खुलेंगे तो बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी प्रदेश में आएंगे। इससे पर्यटन को और पंख लगेंगे। रविवार को छुट्टी के चलते शिमला के रिज मैदान, मालरोड पर पर्यटकों का भारी हुजूम रहा। ज्यादातर होटल और पार्किंग फुल थे। यही हाल सोलन जिले के होटलों में रहे। पर्यटन नगरी चायल के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। जबकि कसौली में सभी होटल पैक रहे।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
परवाणू बैरियर से रविवार को 4000 पर्यटक वाहनों ने प्रदेश में प्रवेश किया। कुल्लू जिले के पर्यटन स्थल मनाली में 25, मणिकर्ण घाटी में 35, बंजार के तीर्थन और जिभी में 60 फीसदी तक होटल, होमस्टे व कॉटेज पैक चल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चंबा जिले के पर्यटन स्थल डलहौजी में रविवार को 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही, वही खज्जियार भी पर्यटकों से गुलजार रहा।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा जिले के होटलों में 50 फीसदी से ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। अगले सप्ताह के लिए भी जिले में 30 फीसदी बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उम्मीद है कि वीकेंड आते-आते बुकिंग 80 से 90 फीसदी तक पहुंच सकती है। शनिवार को जहां 5000 वाहन बॉर्डर क्रास कर कांगड़ा पहुंचे थे, वहीं रविवार को यह संख्या 1500 तक ही सिमट गई।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर में स्थापित आठ बैरियरों से दो दिन में 9382 पर्यटकों ने सूबे में प्रवेश किया। वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार प्रदेश के पर्यटन स्थल पर्यटकों से पैक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैक्लोडगंज में मालरोड पर घूमने का आनंद लेते हुए पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
हालांकि शाम ढलते-ढलते सूबे में पर्यटकों की संख्या कम होने लगी। ज्यादातर पर्यटक शाम तक अपने-अपने राज्यों की ओर लौट गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें