फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत, नाले में इस हालत में मिले शव

Thu, 23 Aug 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
चौपाल-सरांह मार्ग पर क्यारी नाला के पास एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई।मृतकों में पति-पत्नी और उनकी एक भांजी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 6
तीनों लोग सरांह से नेरवा जा रहे थे। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ है। पुलिस के अनुसार नेरवा-सरांग मार्ग पर राम लाल मोटर साइकिल से करीब दो किलोमीटर आगे ही निकला था कि सड़क पर कीचड़ होने के कारण मोटरसाइकिल स्किड होकर खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन

3 of 6
मोटर साइकिल पर रामलाल पुत्र दौलत राम (30), कृष्णा देवी पत्नी राम लाल (28) निवासी ग्राम गोरवा पंचायत सरांह तहसील चौपाल तथा निशा पुत्री सुरत सिंह (23) निवासी कांडा बनाह तहसील कुपवी जिला शिमला सवार थे। 

4 of 6
हादसे में मोटर साइकिल गहरी खाई में लुढ़कने के बाद सभी की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

5 of 6
डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा सहित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शवाें को सड़क तक पहुंचाया। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए चौपाल अस्पताल लगाया गया। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंपे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसडीएम चौपाल मुकेश रैपस्वाल ने कहा कि मृतक के परिजनों को नायब तहसीलदार रघुवीर सिंह ने दस हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने कहा दुर्घटना की पुलिस जांच कर रही है। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें