हिमाचल में मौसम के तेवर फिर से कड़े हो गए हैं।हिमाचल में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। एनडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
2 of 11
किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़ कर सूबे के शेष सभी दस जिलों में वीरवार और शुक्रवार को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 11
इसके तहत आज सिरमौर में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, ऊना में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 25 अगस्त के बाद बारिश में कमी आएगी।
4 of 11
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अगस्त तक पूरे सूबे में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी होने के बावजूद प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश ही हुई।
विज्ञापन
5 of 11
वहीं, कांगड़ा में बीते दिनों भारी बारिश से 300 कनाल भूमि पर तबाह हुई फसलों के अब अवशेष ही बचे हैं।
विज्ञापन
6 of 11
नूरपुर की रिट पंचायत में मूसलाधार बारिश से खेत बह गए और धान की फसलें बर्बाद हो गई थी। अब खेतों में रेत ही नजर आ रही है।
विज्ञापन
7 of 11
हालांकि, प्रशासन ने प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ऐसी कोई मद्द नहीं मिली है।
8 of 11
जिला कांगड़ा में दो दिन की बारिश के बाद बुधवार को कुछ राहत मिली। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में ही बारिश दर्ज की गई। मंगलवार रात भारी बारिश के चलते जिले की कुड़ना -सलेटी पंचायत में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
9 of 11
सिरमौर में बुधवार को रुक-रुक कर बारिश होने का दौर जारी रहा। मातर- भेड़ो, कोलावालाभूड-सराहां, संगड़ाह-हरिपुरधार व कोंथरो- कालाअंब मार्गों समेत सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में छोटी-बड़ी दर्जनों सड़कें बंद हैं।
10 of 11
बुधवार को अधिकतम तापमान ऊना में 33.8, भुंतर में 32.6, कांगड़ा में 32.0, चंबा में 30.8, सुंदरनगर में 29.8, हमीरपुर में 29.3, बिलासपुर में 29.2, धर्मशाला में 27.2, केलांग में 26.8, नाहन में 26.6, सोलन में 26.5, कल्पा में 23.2 और शिमला में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मंगलवार रात को झंडूता में 30, बैजनाथ-मंडी में 27, जुब्बड़हट्टी में 17, शिमला में 16, पंडोह-रामपुर में 13, तीसा-गुलेर में 12 और पालमपुर में 10 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।