फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: कार के उड़े परखच्चे, तीन की मौके पर मौत

Wed, 06 Jul 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार/ राजपुर (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 5
हादसा
हिमाचल के सिरमौर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिले में नौहराधार के अंतर्गत चोकर-कैंथा संपर्क मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक स्पार्क कार ढांक से करीब 80 मीटर नीचे लुढ़कने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
हादसा
जानकारी के अनुसार पुन्नरधार निवासी हितेंद्र अपने मित्र हरिचंद को उसके कैंथा स्थित घर छोड़ने के लिए जा रहा था। स्पार्क गाड़ी में सवार होकर दोनों कैथा के लिए निकले। रास्ते में उन्हें जगमोहन मिल गया। उसे भी उन्होंने साथ ले लिया।
विज्ञापन

3 of 5
हादसा
चोकर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चालक व गाड़ी मालिक हितेंद्र ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी लगभग 80 फीट नीचे लुढ़ककर मुख्य सड़क नौहराधार-बोगधार पर गिर गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

4 of 5
हादसा
मृतकों में भवाई पंचायत के पजाह निवासी जगमोहन (36), चोकर (कैंथा) निवासी हरिचंद व पुन्नरधार निवासी (गाड़ी मालिक) हितेंद्र सिंह (62) शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार नौहराधार हीरा सिंह ने घटना स्थल का दौरा कर मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत दी। चिकित्सकों की टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसा
सीपीएस विनय कुमार ने चोकर में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें