फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण अग्निकांड में तीन गोशालाएं राख, दो मवेशी जिंदा जले

Fri, 06 Apr 2018 11:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जंजैहली (मंडी)
विज्ञापन
1 of 6
घाटी की सुनाह लंबाथाच पंचायत के बजौं गांव में अचानक आग लगने से सात परिवारों की तीन गोशालाएं राख हो गई हैं। हादसे में एक गाय और बछड़ा जिंदा जल गए। आग भड़कते ही गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
साथ लगते 12 मकानों तक आग की लपटें पहुंचने लगी और उनके जलने का खतरा पैदा हो गया। लोग घरों से निकल कर आग बुझाने में जुट गए। चीखों पुकार मच उठी। अग्निशमन केंद्र न होने के चलते समय पर फायर ब्रिगेड की सहायता मुश्किल थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
लिहाजा लोग मिट्टी, पानी की बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए। आग बेकाबू होने लगी। आग की सूचना साथ लगते लंबाथाच कॉलेज में भी पहुंची। विद्यार्थी कक्षाओं को छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। 

4 of 6
इतने में एसडीएम जंजैहली भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गए। इससे पहले की आग पूरे गांव में राख कर देती, लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।  एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने आग की घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
आग से स्वाह हुई गोशालाएं देवेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, सुरेंद्र, खेम सिंह और कुंदन लाल निवासी बजौं की बताई जा रही है। सुरेंद्र की गाय और उसका बछड़ा आग में जिंदा जल गए। एसडीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों की गोशालाएं जलने के साथ साथ मकानों को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को संयुक्त रूप से प्रशासन ने 40 हजार फौरी राहत के रूप में प्रदान किए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम का गृहक्षेत्र सिराज आग की घटनाओं के लिए सर्वाधिक संवेदनशील है। क्षेत्र में अधिकतर मकान काष्ठकुणी शैली में बने हैं। नतीजतन इनमें आग लगने का अधिक खतरा रहता है।  वहीं लोग इन घरों में लकड़ी और घास हमेशा रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें