इन कर्मचारियों को अपने मासिक वेतन में 400 से लेकर 1000 रुपये तक का लाभ होगा। यह फायदा उन चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को होगा, जिन्होंने 20 साल का नियमित सेवाकाल पूरा किया है और जिनकी ग्रेड पे तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की न्यूनतम ग्रेड पे के बराबर पहुंच गई है।