जलवा फैशन का है ये जलवा
Sun, 23 Mar 2014 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
शिवालिक नर्सिंग कालेज में रविवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इस दाैरान छात्राओं ने माॅडलिंग की जिसमें 48 कंटेस्टेेंट्स ने हिस्सा लिया।
जलवा फैशन का है ये जलवा
छात्राओं ने रैंप पर खूब जलवे बिखेरे। मॉडलिंग के दौरान जलवा फैशन का है ये जलवा गाना प्ले किया गया।
जलवा फैशन का है ये जलवा
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में सोनाली, नेहा, सुशीला, प्रीति, प्रिया, रीतिका, नेहा, वंदना, सुरभि और पूजा ने हिस्सा लिया ।
जलवा फैशन का है ये जलवा
मॉडलिंग के फाइनल राउंड से पहले बैकस्टेज भी छात्राएं खुशनुमा अंदाज में दिखीं।
जलवा फैशन का है ये जलवा
ग्रुप डांस में ‘नगाड़े संग ढोल बाजे’ गीत पर जयप्रदा, भावना और दिव्या ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
जलवा फैशन का है ये जलवा
सोलो डांस में अंकिता ने ‘तू नी बोलदी और नचो’ पंजाबी गीत पर डांस कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
जलवा फैशन का है ये जलवा
सोलो डांस में जनीता ने ‘महबूबा ओ महबूबा’ गीत पर डांस की प्रस्तुति दी।
जलवा फैशन का है ये जलवा
कार्यक्रम में काॅलेज लाइफ पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया । ‘कालेज लाइफ एंड सीनियर’ नाटक का शीर्षक रहा। इस दौरान सीनियर स्टूडेंट्स काफी उत्साहित दिखीं।
जलवा फैशन का है ये जलवा
मिनल मिस फेयरवेल और चंद्रिका मिस फ्रेशर बनी। मिस फेयरवेल में नेहा फर्स्ट रनरअप और शिवाली सेकंड रनरअप रहीं।
जलवा फैशन का है ये जलवा
पार्टी के अंत में सभी छात्राओं ने जमकर डांस किया। कॉलेज के अंतिम पलों को सभी ने जिदंगी का अहम हिस्सा बनाने की पूरी कोशिश की।