स्कूल के इस रास्ते में ऐसा गड्ढा है जिसमें हर समय बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है। स्कूल की कक्षाएं बुरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिसमें हर समय पढ़ने वाले बच्चों के लिए खतरा बना रहता है। कक्षा की ये छत हमेशा ही छात्रों को परेशानी में डाले रखती है। इससे हर समय चूना और सीमेंट गिरता रहता है। सरकार हिमाचल में बेश्ाक बेहतर शिक्षा का दावा करती है मगर हमीरपुर का सोहारी प्राइमरी स्कूल इसकी पोल खोल रहा है।