एक आम रेसलर की डाइट सामान्य व्यक्ति से कई गुणा अधिक होती है। द ग्रेट खली रेसलिंग शो में हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के निजी होटल में ठहरे रेसलरों का डाइट चार्ट जानकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
2 of 6
यहां एक रेसलर दिन में चार से छह लीटर दूध, आधा किलो डाईफ्रूट, दो दर्जन अंडों के अलावा दो लीटर जूस, फ्रूट, ब्रेड, ब्राउन राइस, पनीर और तीन से चार किलो तक चिकन या मटन खाता है।
विज्ञापन
3 of 6
हालांकि, ये रेसलर डाइटीशियन की सलाह पर सख्ती से अमल करते हैं। सुबह नौ बजे ब्रेकफास्ट, दोपहर दो बजे लंच और शाम को नौ बजे डिनर करते हैं।
4 of 6
यह है एक दिन की डाइट
ब्रेकफास्ट- फ्रूट जूस और फ्रूट, दो लीटर दूध, आठ अंडे और सौ ग्राम ड्राई फ्रूट। बाद में चिकन और ब्रेड।
विज्ञापन
5 of 6
लंच : करी, दालें, सब्जियां, आटे की ब्रेड, चावल के साथ एक किलो चिकन, अंडे और ड्राई फ्रूट।
डिनर- पनीर, सब्जियां, ब्राउन राइस, चिकन, छह अंडे, दो लीटर दूध, आइसक्रीम या स्वीट डिश। इसके अलावा कॉफी, चॉकलेट और कैंडीज भी रेसलरों की डाइट का अहम हिस्सा हैं।