फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमर की तड़क भड़क के बीच हिट हुआ द ग्रेट खली रिटर्न शो, ऐसे भिड़े रेसलर

Fri, 06 Jul 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 16
ग्लैमर, तड़क भड़क वाले संगीत और लेजर लाइटों की चकाचौंध के बीच द ग्रेट खली रेसलिंग शो हिट हो गया।
विज्ञापन

2 of 16
रिंग में एक साथ देसी और विदेशी पहलवान उतरे और शुरू हुआ हाइ वोल्टेज रेसलिंग का शो। मंडी के रेसलर लक्की इस गेम में अंतिम क्षण तक रिंग में टिके रहे। विदेशी पहलवान क्रिमसन को उन्होंने रिंग से पछाड़ दिया। लेकिन जीत की खुशी की जश्न मनाने के लिए जैसे ही वह रिंग की रस्सियों पर चढ़े, क्रिमसम ने रिंग के अंदर घुसकर लक्की को बाहर धकेल दिया।
विज्ञापन

3 of 16
इसके बाद डबल मकाबले में सीडब्लूई के अखाड़े के भारतीय पहलवान अंकुश और आदेश ने  हैम्मड और वुल्फ को पटखनी दी और भारत का झंडा बुलंद किया। इसके बाद बारी थी गुरू और चेलों के मुकाबले की। सीडब्ल्यूई के विदेशी प्रशिक्षक जस्टिस और कांगो की जोड़ी अपने ही चेलों सुक्खी एंड पार्टनर से भिड़ गए।

4 of 16
गुरू की जोड़ी हार जाती, लेकिन स्टील ने सारी हदों को पार करते हुए रिंग में आ धमका और उसकी बदौलत जस्टिस और कांगो जीत गए। अब चैंपियन शिप में और तड़का लगाते हुए पाकिस्तान वुल्फ को भारतीय शेर प्रभू देवा के सामने खड़ा कर दिया। लेकिन भारतीय पहलवान शेरा में पाकिस्तान वुल्फ को धूल चटा दी।
विज्ञापन

5 of 16
द ग्रेट खली रिटर्न रेसलिंग शो के पॉवरपैक धमाल के बाद देशी और विदेशी रेसलर अब सोलन रवाना हो गए हैं। तमाम सियासी उठापटक और हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार बुधवार की रात यूथ के बलबूते खली और उसके शो के लिए हिट साबित हुई। रात करीब साढ़े दस बजे तक यूथ की हूटिंग और जोश के साथ पड्डल मैदान पैक रहा। देशी-विदेशी रेसलरों के दीदार के लिए जनता अंत तक अपनी अपनी सीटों पर जमे रही। कुर्सियां कम पड़ गई थीं।
विज्ञापन

6 of 16
कई स्थानों पर धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन रेसलिंग के शौकीनों ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए ने जमीन पर बैठकर अपने पसंदीदा रेसलर की फाइट देखी। हर पंच और हर किक के साथ हूटिंग के साथ पूरा पंडाल गूंजता रहा।
विज्ञापन

7 of 16
हालांकि, चैंपियनशिप फाइट महज पंद्रह मिनट में ही सिमट गई, लेकिन इससे पहले हुई फाइट का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। रेसलिंग के शौकीन अपने अपने पसंदीदा रेसलर के लिए चीयर करते रहे। बच्चों और महिलाओं में भी रेसलिंग का क्रेज खूब देखा गया। यही नहीं, कुछ लोग तो पूरे परिवार के साथ रेसलिंग देखने के लिए पहुंचे थे, लेकिन फाइट ने भी निराश नहीं किया।

8 of 16
तड़क भड़क वाले खली के रेसलिंग शो के आयोजन को लेकर मंडी के लोगों की मिलजुली राय है। कुछ का कहना है कि देवभूमि हिमाचल में मान्यता लखदाता पीर के अखाड़े में है। वहां हम नंगा नाच और अश्लीलता को नहीं झेल सकते हैं। कुछ कह रहे हैं कि रिंग में तो सब जायज है। इसमें लोगों के मनोरंजन के लिए तड़का लगाया गया। यह गलत नहीं है। लेकिन, देवभूमि में मुख्य खेलों हॉकी, कबड्डी को छोड़ कर इस तरह ग्लैमर पूर्ण खेलों की क्या जरूरत पड़ गई, यह भी सोचने का विषय है।

9 of 16
मंडी के नितिन शर्मा का कहना है कि यह मनोरंजन का एक अच्छा साधन है। यह कार्यक्रम योजनाबद्ध तरीके से हो तो बेहद अच्छा है। हालांकि, मंडी में हुए इवेंट अव्यवस्था से दिक्कतें आईं, लेकिन, यह शुरुआत थी। यदि दर्शकों के लिए बैठने के उचित प्रबंध किए जाएं तो भविष्य में इस तरह के इवेंट सफल रहेंगे।

10 of 16
मंडी के निवासी प्रदीप कपूर का कहना कि लोगों के मनोरंजन के लिए तो यह सही है। लेकिन सरकार को हॉकी और फुटबाल को भी बढ़ावा देना चाहिए। ताकि, इन खेलों में प्रदेश के युवा आगे बढ़ कर राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमका सके। पड्डल मैदान की हालत सुधारने की उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है।

11 of 16
युवा विनीत शर्मा का कहना है कि हमारी मान्यता लखदाता पीर के अखाड़े में है। वहां ऐसे डांस और फूहड़पन के लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन, रिंग में यह सब जायज है। हां, यह जरूर है कि इसे योजनाबद्ध तरीके से करवाया जाए ताकि, दर्शकों के लिए बैठने का उचित प्रबंध हो।

12 of 16
मंडी के मदन कुमार ने बताया कि मंडी की धरती पर इस प्रकार का अंतरराष्ट्रीय इवेंट होने से यहां की पहचान विश्व में बढ़ी है। यहां पर देश-विदेश के रेसलर आए थे, जिन्होंने यहां की सुंदरता और संस्कृति को जाना और यहां से वह कई यादें लेकर अपने देश जाएंगे। इससे मंडी पूरे विश्व में विख्यात होगा।

13 of 16
पंकज वैद्य का कहना कि यह महज अश्लीलता और फूहड़पन है। इसमें खेल जैसी कोई बात ही नहीं है। यह फिल्म की तरह है जिसमें महज मनोरंजन और ग्लैमर है। सरकार को पंजीकृत खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि, इन खेलों में युवा देश और प्रदेश का नाम चमका सके।

14 of 16
वरिष्ठ नागरिक इंद्र सिंह का कहना है कि विदेशों में होने वाला खेल हमारे प्रदेश में हो रहा है। समय के साथ सब जायज है। हालांकि, इसकी एक सीमा होनी चाहिए। यह खेल भी युवाओं के लिए एक मौका है अपनी प्रतिभा को दिखाने का है। दिलीप सिंह राणा ने देशभर में नाम चमकाया है। इस खेल में आने के बाद कम से कम युवा नशे में नहीं पड़ेंगे।

15 of 16
द ग्रेट खली रिटर्न शो खत्म होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार सुबह खली से मिलने मंडी पहुंच गए। सीएम ने सर्किट हाउस में खली को शॉल, टोपी और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खली को थैंक्स कहते हुए सीएम ने उन्हें देश का महान सपूत कहकर संबोधित किया। शो में शामिल नहीं हो पाने के लिए सीएम ने अफसोस जताया। कहा कि वह बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक मौसम ठीक होने का इंतजार करते रहे। मौसम ठीक नहीं हो पाया इसलिए वह इस भव्य आयोजन में शरीक नहीं हो पाए। सीएम ने कहा कि 7 जुलाई को शेड्यूल से कुछ समय मिला तो वह सोलन में होने वाले रेसलिंग शो को देखने जरूर आएंगे।
विज्ञापन

16 of 16
सीएम ने कहा कि खली ने प्रदेश में इतना बड़ा इवेंट मंडी में करवाया वह काबिले तारीफ है। खली पर पूरे देश को गर्व है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में पॉलिथीन फ्री के साथ ही अन्य अभियानों में वह ग्रेट खली की सेवाएं ली जाएंगी। प्रदेश में लोकप्रिय खेलों के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स को भी सरकार बढ़ावा देगी। प्रमुख जल स्थलों पंडोह, लारजी, पौंग, कोलडैम, सुंदरनगर आदि में इस खेल के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि युवा इस खेल में भी आगे बढ़ सकें। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, मंत्री गोविंद ठाकुर, अनिल शर्मा, विधायक जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार और इंद्र सिंह गांधी, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, एसपी गुरदेव चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें