पहली बार मंडी और सोलन में रेसलिंग शो करवा रहे ग्रेट खली ने सहयोग न मिलने पर हिमाचल सरकार को झटका दिया है। मंडी में मीडिया से बातचीत में खली ने कहा कि वह न तो खुद रिंग में उतरेंगे और न ही महिला रेसलर लड़ेंगी।
विज्ञापन
2 of 8
उन्होंने कहा कि शो देखने के लिए अब कोई टिकट नहीं लगेगा। ओपन फाइट होगी। चार जुलाई को मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली फाइट में देश-विदेश के पुरुष रेसलर ही भिड़ेंगे। हालांकि, खली ने रिंग में न उतरने का कारण आयोजन की व्यस्तता बताया।
विज्ञापन
3 of 8
सोमवार को मंडी पहुंचे ग्रेट खली सोशल मीडिया में महिला रेसलर के डांस की आलोचना और सरकार की ओर वित्तीय मदद न मिलने से बेहद आहत दिखे। उन्होंने कहा कि मुझे अभी पता चल रहा है कि प्रदेश सरकार ने आयोजन से किनारा कर लिया है।
4 of 8
अपनी जेब से करोड़ों रुपये इन दोनों रेसलिंग शो के लिए लगा चुका हूं। मैं इस मोड़ पर खड़ा हूं कि न इधर का रहा और न उधर का। सीएम के बतौर मुख्यातिथि आने के सवाल पर खली बोले कि जयराम ठाकुर ने आने की हामी भरी है। वह आएंगे तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
5 of 8
किसी को जबरदस्ती नहीं ला सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अंत में कहा कि सीएम जयराम ठाकुर और खेल मंत्री गोविंद ठाकुर अच्छे इंसान हैं। खली ने प्रेसवार्ता में कहा कि अब उनके पास शो में कुर्सियां लगाने के पैसे तक नहीं बचे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
इसके बाद उन्होंने यू टर्न लेते हुए सरकार का सहयोग होने की बात कही। सरकार से किस तरह के सहयोग के सवाल पर खली भड़क गए। फिर कहा कि वह नहीं चाहते की टिकट के पैसे का बोझ मंडी की जनता पर पड़े।
विज्ञापन
7 of 8
रेसलिंग शो में राखी सांवत और सपना चौधरी के अलावा हिमाचली कलाकार भी शिरकत करेंगे। हालांकि, सात जुलाई के सोलन में प्रस्तावित शो में खली ने रिंग में उतरने की बात स्पष्ट नहीं की है।
महिला रेसलर को न लड़ाने पर खली ने कहा कि शायद मुझे हिमाचली संस्कृति की ज्यादा जानकारी नहीं है। कुछ लोग मुझसे ज्यादा जानकार हैं। मैं महिलाओं की फाइट करवा कर किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहता हूं।