अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2024 मंगलवार को शिमला राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित किया गया। दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने होनहारों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के हाथों अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर होनहारों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों पुरस्कृत होकर सूबे के होनहार फूले नहीं समाए। किसी ने सीएम से हाथ मिलाया तो किसी ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया।
सम्मान पाकर मेधावियों का उत्साह और बढ़ गया। स्वर्णिम भविष्य का आसमान छूने को मेधावियों ने उड़ान भर दी है। सीएम ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के 222 टॉपरों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें दसवीं कक्षा के 92 तथा बारहवीं के 90 टॉपर शामिल हैं, जबकि शिमला शहर के विभिन्न स्कूलों के 40 टॉपर विद्यार्थी भी समारोह में सम्मानित किए गए। कार्यक्रम बेशक मंगलवार सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ, लेकिन प्रदेशभर के मेधावी छात्र-छात्राएं राज्य अतिथि गृह पीटरहाॅफ शिमला के दरबार हॉल में सुबह आठ बजे से ही जुटना शुरू हो गए।
विज्ञापन
2 of 13
उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर खिल उठे होनहारों के चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
उनमें मुख्यमंत्री के हाथों अमर उजाला का यह सम्मान पाने का भारी उत्साह दिखा। फिर जब बारी-बारी सम्मानित होने का सिलसिला शुरू हुआ तो तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेधावियों के लिए यह अविस्मरणीय पल बन गए।
विज्ञापन
3 of 13
मुख्य अतिथि के साथ मेधावी।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के चेहरे की चमक उन्हें मिले मेडल की चमक से कहीं ज्यादा थी। बच्चों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। मेधावी बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो लेकर जहां इन पलों को कैमरे में कैद किया, वहीं गौरवान्वित अभिभावकों ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। सम्मान समारोह में प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों से विद्यार्थी सम्मानित होने के लिए शिमला पहुंचे।
4 of 13
मेडल मिलने के बाद मेधावी।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों की पीठ थपथपाते दिख मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी एक-एक बच्चे और उनके अभिभावकों के साथ बातचीत की। कौन कहां-कहां से आया है, क्या बनना चाहते हैं, इस बारे में मुख्यमंत्री ने कई बच्चो से पूछा भी। दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों के भी टॉप करने पर सीएम बहुत खुश हुए। बच्चों की पीठ थपथपाकर प्रोत्साहित किया। कई विद्यार्थी अपने अभिभावकों और छोटे भाई-बहनों के साथ आए।
विज्ञापन
5 of 13
सम्मान पाकर मेधावी खुशी में झूमे।
- फोटो : अमर उजाला
दसवीं के बच्चे बोले-बारहवीं में भी करेंगे टाॅप
दसवीं कक्षा के मेधावी बच्चों ने जमा दो कक्षा में दोबारा टॉप कर अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हिस्सा बनने का प्रण लिया। वहीं जमा दो कक्षा पास कर चुके बच्चों ने इस कार्यक्रम की गरिमा को अपने परिचितों तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
6 of 13
सम्मान मिलने के बाद मेधावी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने पहले 10वीं कक्षा के होनहारों को सम्मानित किया। इसके बाद 12वीं कक्षा के टॉपरों को नवाजा। शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी समारोह में मौजूद रहे। खराब मौसम के बावजूद भी राज्य के दुर्गम क्षेत्रों से भी विद्यार्थी सम्मान पाने के लिए शिमला पहुंचे थे। मेधावियों के साथ उनके अभिभावक भी समारोह में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम के प्रायोजक आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी, माशवी आईआईटी मेडिकल शिमला, अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़ कांगड़ा और सिरड़ा ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूशंन सुंदरनगर मंडी को भी सम्मानित किया। अमर उजाला समूह के सलाहकार संपादक उदय कुमार सिन्हा की ओर से मुख्य अतिथि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विशेष अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
8 of 13
आरकेएमवी कॉलेज की छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला की ओर से भक्ति संगीत व सरस्वती वंदना की मनमोहन प्रस्तुति दी गई। छात्राओं की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।
9 of 13
छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला हर वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉप टेन मेरिट सूची में जगह पाने वाले मेधावियों को सम्मानित करता है। इसके अतिरिक्त शिमला शहर के स्कूलों के सीबीएसई, आईसीएसई व एचपी बोर्ड के टॉपर भी सम्मानित किए गए।
10 of 13
सम्मान पाने से पहले पैर छूकर लिया आशीर्वाद।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से मंगलवार को आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में आए विद्यार्थियों ने सरकार से सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा कोचिंग सेंटर खोलने की मांग की है, जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की सुविधा मिल सके।
11 of 13
मेधावियों ने सीएम के साथ ली सेल्फी।
- फोटो : अमर उजाला
मेधावियों का कहना है कि कुछ कोचिंग सेंटरों में फीस इतनी ज्यादा है कि गरीब परिवार का बच्चा फीस नहीं दे पाता। इसके अलावा फीस दे भी दें तो उस दर्जे की पढ़ाई नहीं होती। इसलिए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा लेने के लिए बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है।
12 of 13
समारोह को अमर उजाला के फेसबुक पेज पर लाइव देखा।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान शिमला राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में अभिभावकों व मेधावियों ने कार्यक्रम को अमर उजाला शिमला के फेसबुक पेज पर लाइव देखा।
मुख्यमंत्री ने प्रायोजकों को सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम के प्रायोजक आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी से डीन अकादमिक एवं पीआरओ डॉक्टर विजय ठाकुर, माशवी आईआईटी मेडिकल एंव शिमला क्लासेस के एमडी ममता गुप्ता, विशाल गुप्ता व अमित शर्मा, सिरड़ा ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूशंन सुंदरनगर मंडी के निदेशक सुनील चौधरी को सम्मानित किया।