ट्रैफिक जाम खुलवाने के लिए माइनस तापमान में भी नेशनल हाईवे के कर्मी और पुलिस के जवान कोशिश करते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब ढाई बजे जाम खुलवाया जा सका। एडीसी शिमला अपूर्व देवगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन शर्मा, एसडीएम शिमला ग्रामीण नीरज गुप्ता, एसडीएम ठियोग केके शर्मा, राष्ट्रीय राज मार्ग 5 के सहायक अभियंता बीके गोयल, कनिष्ठ अभियंता प्रेम प्रकाश सहित पुलिस के अधिकारी और कर्मी रात भर जाम खोलने के प्रयास में सेवाएं देते रहे।