फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, चोटियों पर भारी बर्फबारी, 186 सड़कें बंद

Sat, 18 Jan 2020 07:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में मौसम के बदले तेवरों से शनिवार को राजधानी शिमला में फाहे गिरे तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश दोबारा कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। जनजातीय क्षेत्रों के लिए चार दिनों से ठप चल रही हवाई उड़ानें शनिवार को भी नहीं हो सकीं। रोहतांग की बर्फबारी ने हेलीकॉप्टर का रास्ता रोक दिया। प्रदेश में जारी बर्फबारी के चलते कुल्लू, लाहौल और किन्नौर में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने और सोमवार से दोबारा बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार शाम तक प्रदेश में 186 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके साथ ही राज्य में बर्फबारी से 323 बिजली ट्रांसफॉर्मर और करीब 26 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम पारा गिरने से शीतलहर बढ़ गई है।  बर्फबारी से जहां लाहौल में सभी संपर्क मार्ग बंद हैं। वहीं कुल्लू जिले की 30 से अधिक सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-पानी के लिए लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
 पिछले चार दिनों से जनजातीय जिले में कोई उड़ानें नहीं हुई हैं। बर्फबारी से दो दिनों तक सिस्सू में फंसा हेलीकॉप्टर शनिवार को लौट गया। मरीज को लेकर मनाली के लिए निकला हेलीकॉप्टर बर्फबारी शुरू होने के कारण रोहतांग से सिस्सू लौट आया था। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उधर, जिला चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों भरमौर, होली, जोत, खज्जियार, किहार, सलूणी में दोपहर को ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में फाहे गिरने के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। केलांग में अधिकतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र     न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग    -9.2
कल्पा    -4.6 
मनाली    -1.4
कुफरी    -0.5
डलहौजी    -0.4
शिमला    0.2

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ताजा बर्फबारी के बाद अपर शिमला का राजधानी से फिर सड़क संपर्क टूट गया। रामपुर, रोहड़ू और चौपाल जाने वाली मुख्य सड़कें शनिवार दोपहर के समय चंद घंटों के लिए बहाल हुईं लेकिन इसके बाद बर्फबारी का सिलसिला फिर शुरू हो गया। इस कारण शाम तीन बजे के बाद अपर शिमला के लिए बस सेवा बंद कर दी गई। ताजा बर्फबारी के कारण एचआरटीसी के 148 रूट फेल हुए हैं। एचआरटीसी की चार बसें भी बर्फबारी में फंस गई हैं। जिले के सैकड़ों संपर्क मार्ग पहले ही बंद पड़े हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने शनिवार को कई मुख्य सड़कों से बर्फ हटाई ही थी कि फिर से बर्फबारी शुरू हो गई। देर शाम तक बर्फबारी जारी रहने से कुफरी में भी यातायात बंद हो गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बर्फबारी के बीच कुफरी पहुंचे सैलानियों के वाहन भी देर शाम तक बर्फ में फंसे रहे। शिमला में भी हल्की बर्फबारी हुई लेकिन देर शाम तक यातायात व्यवस्था सुचारु रहीं। शहर में बर्फबारी से निपटने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम होने के दावे किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें