फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस जिले में 14 साल बाद रिकॉर्ड गर्मी, अंधड़ चलने की चेतावनी

Tue, 11 Jun 2019 10:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के सबसे गर्म जिले ऊना में 14 साल बाद पारा रिकॉर्ड 45.2 और शिमला में चार साल बाद 30.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2005 में 21 जून को 45.2 तापमान दर्ज किया गया था। ऊना समेत सूबे के पांच शहरों हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। यहां लोगों को लू का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार प्रदेश भर में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी हुई है। 13 और 14 जून को मैदानों में फिर धूप खिलेगी। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 16 जून तक कुछ स्थानों में मौसम खराब बना रहेगा। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस सीजन में हिल्स क्वीन शिमला का पारा दूसरी बार 30 को पार कर गया। सीजन में पहली बार पारा 30.3 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2014 में पारा 31.4 डिग्री पहुंचा था।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बर्फ से लकदक रहने वाले सबसे ठंडे शहर केलांग का अधिकतम तापमान 23.2, डलहौजी का पारा 25.4 पहुंच गया है। ठंडी वादियों के नजारे लेने आए पर्यटकों को दिन में चिलचिलाती गर्मी से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शहर         अधिकतम पारा
ऊना                45.2
बिलासपुर         41.2
सुंदरनगर          41.0
कांगड़ा             41.0
हमीरपुर           40.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें