धौलाधार की वादियों में बने खूबसूरत धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पर भारत ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पहली जीत दर्ज की है। हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के इस मैदान में 900वां वनडे मैच को जीतकर इतिहास रच दिया। पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से परास्त कर जीत के सिलसिले को भी बरकरार रखा।
विज्ञापन
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
2 of 16
भारत की जीत में विराट कोहली खूब चमके। बारिश के लिए दुनिया भर में मशहूर धर्मशाला में भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। धारदार गेंदबाजी से मेहमान टीम को 43.5 ओवर में 190 रन पर ढेर करने के बाद टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में भी किवी खिलाड़ियों को खूब पीटा। 191 रन के लक्ष्य को 30 ओवर में 4 विकेट पर पूरा कर भारत ने जीत अपनी झोली में डाल ली।
विज्ञापन
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
3 of 16
धर्मशाला स्टेडियम में रविवार को तीसरा अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच खेला गया। इससे पहले 2013 और 2015 में क्रमश: .....हुए वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम को यहां हार का मुंह देखना पड़ा था। इस मैदान पर टीम इंडिया की यह पहली जीत रही। शानदार खेल से न सिर्फ टीम ने मैच जीता बल्कि यहां पहुंचे हजारों दर्शकों का भी दिल जीत लिया।
,
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
4 of 16
वहीं, बीसीसीआई ने अब टीम इंडिया को एक करोड़ ईनाम देने का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने मीडिया बाक्स में कहा कि टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में विश्व में नंबर वन टीम बन गई है। यह देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
5 of 16
टीम इंडिया की इस उपलब्धि ने जश्न को दोगुना कर दिया है। एक न्यूजीलैंड को टैस्ट मैच की सीरिज में क्लीन स्वीप कर दिया और दूसरा टेस्ट रैकिंग में बादशाहत हासिल की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की इस उपलब्धि के लिए बीसीसीआई टीम को एक करोड़ रूपए देकर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
6 of 16
मगर इसके लिए बाकायदा अदालत की अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलते ही टीम को यह राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। भारत न्यूजीलैंड के बीच हाई वोल्टेज मैच देखने के लिए धर्मशाला स्टेडियम में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम भी पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के साथ वीआईपी गैलरी में राम रहीम ने स्टेडियम में चौको छक्कों का जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
7 of 16
hpca
अपने गुरु के मैच देखने की सुगबुगाहट पता लगने पर डेरा सच्चा सौदा के सैकड़ों समर्थक धर्मशाला पहुंच गए। कई समर्थकों ने मैच के टिकट भी ले लिए। इसके अलावा वीआईपी गैलरी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अरुण धूमल ने भी मैच का लुत्फ उठाया।
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
8 of 16
वहीं मैच के दौरान कमेंटेटर कपिल देव और रवि शास्त्री दर्शकों में जोश भरते रहे। भारत के हर मैच में नजर आने वाले सचिन तेंदुलकर के समर्थक सुधीर कुमार इंदौर से मैच देखने धर्मशाला पहुंचे, जिसके साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली।
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
9 of 16
मैच के दौरान पवेलियन टैरेस में एक उत्साही दर्शक ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, जिससे अन्य दर्शकों में भी जोश आ गया और भारत माता की जय से पूरा पवेलियन गुंजायमान हो गया।
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
10 of 16
स्टेडियम में विराट कोहली जब भी बाउंडरी पर फील्डिंग करने आ रहे थे तो दर्शक उन्हें हाथ हिलाकर जोर-जोर से पुकार रहे थे, लेकिन कोहली अपनी गेम पर ध्यान दे रहे थे। दर्शकों ने कोहली का ध्यान भटकाने के लिए अनुष्का अनुष्का की हूटिंग भी की। स्टेडियम में अधिकतर दर्शकों ने धोनी और कोहली के नाम की टी शर्ट पहनी थी।
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
11 of 16
चौकों और छक्कों की बरसात के बीच दर्शक खड़े होकर तालियां बजाते रहे। स्टेडियम में जहां म्यूजिक पर ठुमके लगे, वहीं सेल्फी का क्रेज भी युवाओं पर छाया रहा। धर्मशाला स्टेडियम में हालांकि दर्शकों की भीड़ कम थी, लेकिन रोमांच में कोई कमी नहीं थी।
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
12 of 16
भारत-न्यूजीलैंड के बीच डेढ़ बजे मैच शुरू होते ही स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। न्यूजीलैंड की शुरूआती पारी लड़खड़ाते ही दर्शकों का उत्साह जरूर थोड़ा कम पड़ा, लेकिन कीवी आलराउंडर टिम साऊदी ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी। चौके-छक्कों की बरसात पर पूरा स्टेडियम झूम उठा।
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
13 of 16
मैच के दौरान न्यूजीलैंड के एक ग्रुप ने भारतीय झंडे के कपड़े पहन रखे थे। दर्शकों में धर्मशाला स्टेडियम में सेल्फी लेने की भी बेहद उत्सुकता रही।
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
14 of 16
धर्मशाला स्टेडियम में खेले गए भारत-न्यूजीलैंड मैच में टिकट ब्लैक में बेचे गए। स्टेडियम के बाहर फर्जी टिकट बेचने वाले घूमते रहे। मैच देखने के चाहवान लोगों को टिकट तय से ज्यादा रेट पर बेचे गए। दिनभर यह काम चलता रहा। पुलिस की निगाहों से छुपते हुए लोग टिकट बेच रहे थे।
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
15 of 16
‘अमर उजाला’ ने भी एक दलाल से टिकट को लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि 750 रुपये का टिकट एक हजार में मिलेगा। 1200 का टिकट दो हजार रुपये में मिलेगा। कुछ जगह 750 रुपये के टिकट 1500 रुपये में भी बिके। कुछेक लोगों ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि टिकट ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।
शाबाश टीम इंडिया! मैच जीता, दिल जीता और जीत लिया 1 करोड़ ईनाम
16 of 16
भारत-न्यूजीलैंड मैच के शुरू होने के पहले और बाद में सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। कुछेक वाहन चालक अन्य मार्गों में आने के कारण भी परेशान हुए। बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क होना भी जाम का कारण रहा है। मैच शुरू होने से पहले कचहरी अड्डा में रुक-रुक कर जाम लगता रहा। स्टेडियम जाने वाले वाहन भी कचहरी अड्डा में जाम का कारण बन रहे थे।