फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मैच ही बन जाएगा नया रिकॉर्ड

Sun, 16 Oct 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल/धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 20
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच को लेकर दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच गईं हैं। 
विज्ञापन

2 of 20
जेट एयरवेज के विशेष विमान के माध्यम से करीब साढ़े तीन बजे न्यूजीलैंड, जबकि इसके 15 मिनट बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 20
इसके बाद कड़ी सुरक्षा के घेरे में दोनों टीमों के खिलाड़ी चार विशेष वोल्वो बसों के माध्यम से चैतडू-शीलाचौक से होते हुए होटल द पवेलियन पहुंची।

4 of 20
गगल एयरपोर्ट पर एचपीसीए की ओर से एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय शर्मा सहित अल्य पदाधिकारियों और अधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का सादे रूप में स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 20
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच खेल नया रिकॉर्ड बनाएगा।
विज्ञापन

6 of 20
टीम इंडिया धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ 900वां एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी।
विज्ञापन

7 of 20
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों से पहले टेस्ट सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम के खिलाड़ियों के हौंसले बुलंद हैं।

8 of 20
इसी का नतीजा है कि धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ी हलके मूड में दिखे। खिलाड़ियों को देख ऐसा लगा कि उन्हें सीरीज की कोई टेंशन नहीं है।

9 of 20
भारत-न्यूजीलैंड एक दिवसीय मैच के लिए धर्मशाला पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से उनके प्रशंसकों ने मुंह मोड़ लिया है।

10 of 20
इसी का नतीजा है कि गगल एयरपोर्ट और होटल द पवेलियन के बाहर सैंकड़ों की संख्या में जुटने वाली भीड़ इस बार नहीं दिखाई दी।

11 of 20
गगल एयरपोर्ट में इक्का-दुक्का प्रशंसक ही अपने चहेते खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे, जबकि द होटल पवेलियन में एक भी प्रशंसक नहीं दिखाई दिया।

12 of 20
भारत-न्यूजीलैंड के धर्मशाला में होने वाले पहले एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज सुरेश रैना के बल्ले का जलवा देखने को नहीं मिलेगा।

13 of 20
भारतीय टीम के सदस्य सुरेश रैना का स्वास्थ्य अचानक बिगड़न से वह टीम के साथ धर्मशाला नहीं आए हैं। रैना को वायरल फीवर हो गया है।

14 of 20
सूत्रों की मानें तो सुरेश रैना जब तक वह ठीक नहीं होते तब तक वह सीरीज के अगले मैच नहीं खेल पाएंगे।

15 of 20
होटल पवेलियन में पहुंचते न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी। 

16 of 20
होटल पवेलियन में पहुंचते न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी। 

17 of 20
होटल पवेलियन में पहुंचते न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी। 

18 of 20
होटल पवेलियन में पहुंचते न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी। 

19 of 20
होटल पवेलियन में पहुंचते न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी। 
विज्ञापन

20 of 20
होटल पवेलियन में पहुंचते न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें