फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला नेशनल हाईवे 18 घंटों बाद बहाल, लंबे जाम से परेशान हुए लोग, देखें तस्वीरें

Tue, 29 Sep 2020 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ सोलन
विज्ञापन
1 of 7
कालका-शिमला नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला
भारी भूस्खलन से सोमवार देर शाम आठ बजे से बंद शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग 18 घंटे बाद मंगलवार दोपहर दो बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। कंडाघाट से शिमला की तरफ पांच किलोमीटर दूर टिक्करी मोड़ पर एनएच पर मोटी दरारें आ गई थीं, जिसकी वजह से इस हाईवे को बंद कर दिया गया था। टिक्करी मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन के लिए कटिंग की गई है। सोमवार शाम के समय क्यारी मोड़ पर पथरीली पहाड़ी से भूस्खलन हो गया, जिससे एनएच की पक्की सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
टिक्करी मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन के लिए कटिंग की गई है। सोमवार शाम के समय क्यारी मोड़ पर पथरीली पहाड़ी से भूस्खलन हो गया, जिससे एनएच की पक्की सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया।  वहीं, जिला सोलन व शिमला प्रशासन ने देर रात ही ट्रैफिक डायवर्ट तो कर दिया, लेकिन पहले ही हाईवे पर फंसे भारी वाहनों के चलते कई किलोमीटर तक जाम लग गया।  
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सड़क बहाली में लगाई आधुनिक मशीनरी 
राजमार्ग अथॉरिटी व एरिफ कंपनी ने सड़क बहाली के लिए बंद सड़क के दोनों तरफ भारी क्षमता की दो चेन वाली जेसीबी, मिट्टी ढोने के लिए आठ बड़े टिपर, सफाई मशीन, रोलर व अन्य मशीनरी के साथ लेबर का प्रयोग किया।  

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
क्या कहते हैं इंजीनियर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तकनीकी महाप्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कटिंग के कारण पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ जिससे प्राकृतिक तरीके से सड़क पर दरारें पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि यह भूस्खलन वाला क्षेत्र है। कटिंग पूरी होते ही ऊपर की तरफ डंगे लगाने का काम किया जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लंबे जाम से लोग परेशान 
राजमार्ग बंद होने के बाद पुलिस ने कंडाघाट में शिमला की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इसके बाद कंडाघाट से सोलन की तरफ और टिक्करी से शिमला की तरफ दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सड़क बंद होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शिमला के लिए वैकल्पिक सड़क कंडाघाट-साधुपुल-जुन्गा-शिमला में छोटे वाहनों की भारी आवाजाही रही और इसमें जगह-जगह भारी जाम लगा रहा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मालवाहक बड़े वाहनों को कंडाघाट से पीछे ही रोक दिया था ताकि वह सिंगल सड़क में जाकर जाम न लगाएं। करीब दो साल से चंबाघाट-कैथलीघाट सड़क पर फोरलेन का काम चल रहा है। इस दौरान यह पहला मौका है, जब चार घंटे से ज्यादा समय तक राजमार्ग बंद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर जुटा सहा सरकारी अमला
राजमार्ग बहाल करने के लिए मौके पर एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान, पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, थाना प्रभारी बृजलाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तकनीकी महाप्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा, प्राधिकरण के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें