फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर पहुंचीं हिमाचल की बेटी, रोडीस एक्सट्रीम में भी दिखाया है हुनर

Wed, 03 Oct 2018 01:00 PM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 6
पेशे से डेंटिस्ट हमीरपुर की सुरभि राणा बिग बॉस के घर पहुंच गई हैं। सुरभि राणा को बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल गई है। इससे पूर्व वह बिग बॉस के आउटर हाउस में थीं। एंट्री मिलने के बाद सुरभि अब सीजन 12 में दिखेंगीं।
विज्ञापन

2 of 6
रविवार से सुरभि राणा प्रतिभागियों के साथ दिख रही हैं। सुरभि इससे पूर्व रोडीस एक्सट्रीम में भी भाग ले चुकी हैं। जिसमें वह नेहा धूपिया की टीम में रहीं और खूब सुर्खियां बटोरीं। सुरभि नगर परिषद हमीरपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वे सुजानपुर उपमंडल की पटलांदर पंचायत की स्थायी निवासी हैं। सुरभि के पिता विक्रम राणा परिवहन विभाग के अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता राजेश्वरी राणा प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हैं।

4 of 6
सुरभि के दो भाई हैं, जो चिकित्सक हैं। माता राजेश्वरी राणा ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि से खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि बेटी पेशे से डेंटिस्ट है।
विज्ञापन

5 of 6
शुरूआती पढ़ाई राजकीय उच्च स्कूल रंगड़ से, बारहवीं तक की पढ़ाई ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर से हुई है। सुरभि ने एमएस रमैया डेंटल कॉलेज बंगलूरू से डेंटिस्ट की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरभि को बिग बॉस में बने रहने के लिए वोटिंग की जरूरत रहेगी। परिजनों ने प्रदेश के लोगों सहित उनके प्रशंसकों से जरूरत पर सुरभि के पक्ष में वोट करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें