तांदी के 26 वर्षीय राहुल शाशनी ने राजेश कटोच के साथ बारालाचा, जिंगजिंगबार और सूरजताल में करीब 85 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक प्रशांत और टीम ने एक सप्ताह तक बर्फबारी में फंसे करीब 50 लोगों को निकालने के लिए बारालाचा, जिंगजिंगबार, पटसेउ और छतडू की ग्राउंड रेकी की।