पहाड़ों पर अब गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। हिमाचल में मार्च माह में भयंकर गर्मी पड़ रही है। सूबे में गर्म मौसम ने पिछले सात साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को ऊना में 5 साल और शिमला में छह साल बाद मार्च में सबसे अधिक पारा रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
2 of 6
ऊना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और राजधानी शिमला में 25.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊना में साल 2012 में मार्च महीने के दौरान अधिकतम तापमान 36.4 दर्ज किया गया था। शिमला में 15 मार्च 2011 को 25.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
राजधानी में मार्च महीने में सबसे अधिक तापमान वर्ष 2004 में रिकार्ड किया गया था। 27 मार्च 2004 को शिमला का पारा 27.2 डिग्री पहुंच गया था। मार्च महीने में साल 2012 में अधिकतम तापमान 24.7, 2013 में 21.8, 2014 में 23.1, 2015 में 24.1 और 2016 में 24.0 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
4 of 6
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ हिल्स क्वीन शिमला में भी मार्च महीने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में पारा और अधिक चढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अब पहली अप्रैल को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दो अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है।
तीन अप्रैल को फिर मौसम बिगड़ेगा। मंगलवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर में 33.8, सुुंदरनगर में 33.4, नाहन में 32.2, सोलन में 30.6, भुंतर में 28.7, धर्मशाला में 26.8, चंबा में 32.2, मंडी में 30.5, मनाली-कल्पा में 22.0 और केलांग में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।